- Hindi News
- National
- Nadouti News Rajasthan News 7 Years Ago Residential Quarters For Medical Workers Were Not Allocated
चिकित्साकर्मियों के लिए सात वर्ष पहले बने आवासीय क्वार्टर आवंटित नहीं होने से जर्जर
नल फिटिंग के पाइप तोड़कर ले गए: चिकित्साकर्मियों के आवासीय क्वार्टर देख-रेख के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। असामाजिक तत्वों ने नल फिटिंग को उखाड़ दी तथा पाइप व पानी की टंकी को ले गए। बिजली फिटिंग भी खराब कर दी है।निर्माण के समय खेत खाली थे: चिकित्साकर्मियों के आवाासीय क्वाटरों का निर्माण गर्मियों में करवाया गया था। उस समय खेत खाली होने की वजह से ठेकेदार को निर्माण सामग्री पहुंचाने में परेशानी नहीं हुई। खेतों में फसल होने पर कृषक बाड़ (तार-बंदी) कर देने से रास्ता ब्लॉक हो जाता है, इस लिए इन क्वाटरों को चिकित्साकर्मियों को आवंटन नहीं किया गया है।
के कारण चिकित्साकर्मी इन आवासीय क्वाटरों को लेना नहीं चाहते हैं। चिकित्साकर्मियों के इन आवासीय क्वाटरों के रास्ते का मुद्दा कई बार पंचायत समिति की साधारण सभा में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने के कारण अभी रास्ते की समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
विभाग के अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान
चिकित्साकर्मियों के आवासीय क्वाटरों के निर्माण को लेकर विशेष बात यह कि जब रास्ता ही नहीं था तो क्वाटरों के लिए भूमि का आवंटन प्रशासन ने कैसे कर दिया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने निर्माण से पूर्व आवासीय क्वाटरों के लिए रास्ता है या नहीं इसका पता क्यों नहीं किया। रास्ता मध्य में ब्लॉक होने के बावजूद भी आवासीय क्वाटरों को चिकित्साधिकारी के हैंडऑवर करना लोगों की समझ से बाहर है।
नादौती|चिकित्साकर्मियों के एक क्वाटर में चारा भर रखा है तथा गेट पर तिलसट्टे डाल रखे हैं।
नादौती (हिंडौन सिटी)|सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साकर्मियों के रहने के लिए लाखों की लागत से 7 वर्ष पूर्व बनाए गए क्वार्टर आवंटित नहीं होने से जर्जर हो रहे हैं। डॉक्टरों को क्वार्टर का आवंटन नहीं होने में परेशानी यह आ रही है कि इन क्वाटरों के लिए नीमरोठकापुरा में शमशान घाट के पास में होकर रास्ता है, जो मध्य में ब्लॉक है। ऐसे में यह लापरवाही उजागर होती है कि यदि रास्ता ब्लॉक था तो इन क्वार्टरों का निर्माण ही क्यों कराया गया। देखरेख के अभाव में क्वार्टर जर्जर हो रहे हैं और नल फिटिंग उखाडने के साथ पानी की टंकी भी चोरी हो गई।
यही नहीं खिडियों के शीशे तोड़ दिए गए। अब लोगों ने क्वार्टर परिसर को चारा व ईंधन रखने की जगह बनाया हुआ है। इस ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं हैं।
रास्ता ब्लॉक होने से डॉक्टरों ने नहीं लिए क्वार्टर
नादौती नीमरोठकापुरा के पास चिकित्साकर्मियों के आवास के लिए 6 क्वार्टर का निर्माण हुए करीब 7 वर्ष हो गए हैं। इन्हे अभी तक चिकित्साकर्मियों के लिए आवंटित नहीं किया गया है। रास्ता मध्य में ब्लॉक होने के कारण चिकित्साकर्मी इन आवासीय क्वाटरों को लेना नहीं चाहते हैं। चिकित्साकर्मियों के इन आवासीय क्वाटरों के रास्ते का मुद्दा कई बार पंचायत समिति की साधारण सभा में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने के कारण अभी रास्ते की समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।
देखरेख नहीं होने से हो रहे जर्जर, लोगों ने क्वार्टर परिसर को बनाया चारा व ईंधन डालने का स्थान
विभाग को दोहरी चपत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाखों रूपए खर्च कर चिकित्साकर्मियों के लिए आधे दर्जन आवासीय क्वाटर 7 वर्ष पूर्व निर्माण करवा दिये थे। अभी तक इनका आवंटन चिकित्साकर्मियों को नहीं किया गया है। जिसकी वजह से चिकित्साकर्मियों को भवन का किराया भी देना पड़ा रहा है। निर्माण के समय ही इनका आवंटन कर दिया गया होता तो लाखों रूपए जो भवन किराये के चिकित्साकर्मियों को नहीं देना पड़ता।
रास्ते में निजी कृषि भूमि
चिकित्साकर्मियों के आवासीय क्वाटरों के रास्ते में निजी खातेदारी (एक खेत) भूमि है। फसल बुबाई के समय कृषक के खेत की तार-बंदी कर देने से रास्ता ब्लॉक हो जाता है। आवासीय क्वाटरों के लिए रास्ता देने के लिए प्रशासन के अधिकारी कृषक से समझाईश करें तभी रास्ते की समस्या हल हो सकती है।
इनका कहना
नादौती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. शिवचरण मीना ने बताया कि चिकित्साकर्मियों के लिए निर्माण करवाए गए आवासीय क्वाटर के रास्ते में एक कृषक की निजी खातेदारी भूमि है। रास्ता ब्लॉक होने की वजह से इन आवासीय क्वाटरों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दे रखी है।
नादौती|देख-रेख के अभाव में जर्जर हो रहा भवन हैं।