पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kariri News Rajasthan News Action Has Been Taken To Remove Illegal Food Carts

अवैध फूड की रेहड़ियां हटाने की कार्रवाई की गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरकपुर | जीरकपुर एमसी की एन्क्रोचमेंट विंग ने वीआईपी रोड पर वीआईपी प्लाजा के बाहर लगने वाली फूड की अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। वीआईपी प्लाजा और वीआईपी रोड के बीच करीब 100 मीटर रोड पर दोनों तरफ शोरूम बने हुए हैं और इनके बाहर सैकड़ों की संख्या में फूड स्टॉल लगते हैं। यहां इन फूड स्टॉल्स को हटाने की कार्रवाई से पार्किंग खाली हो जाएगी और इस जगह गाड़ियां लग पाएंगी। वीआईपी रोड पर भी सैकड़ों रेहड़ियां लग रही हैं। एक साल में यहां कई बार कार्रवाई करने का भी ठोस नतीजा नहीं निकल रहा है। लोगों का कहना है कि यहां बार-बार कार्रवाई करने से ही कुछ असर होगा।
खबरें और भी हैं...