- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Action Will Be Taken Against Police Employees Involved In Criminal Activities
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सूरौठ|यहां पुलिस थाना परिसर में शनिवार की शाम को सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करौली एसपी अनिल बेनीवाल ने की। बैठक में हिंडौन डीएसपी श्योराजमल एवं सूरौठ थाना प्रभारी कैलाश चंद बेरवा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर एसपी बेनीवाल ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश जाट ने गांव खेड़ी हैवत में चल रही अवैध शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग करते हुए कहा कि कई बार पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री रूक नहीं रही है। इस पर एसपी ने थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी को अवैध शराब की दुकान को बंद करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहां कि यदि कोई पुलिसकर्मी क्रिमिनल एक्टिविटी में लिप्त पाया गया तो उसे बर्खास्त किया जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने जटनंगला, सौमला सहित कई गांवों में हो रही अवैध शराब की बिक्री को रोकने की मांग की। बैठक में लोगों ने मुख्य बाजार में अस्थाई रूप से संचालित पुलिस चौकी को स्थाई करवाने, धंधावली टोल प्लाजा पर सूरौठ के वाहनों को टोल मुक्त करवाने, बस स्टैंड मुख्य चौराहे एवं बाजार से अतिक्रमण हटाने, कोरोना वायरस से बचाव हेतु सुरोठ कस्बे में आने वाले विदेशी पर्यटकों की जांच करवाने, भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे पर अधूरी पड़े नाली निर्माण कार्य को पूरा करवाने, प्रत्येक गांव के बीट प्रभारी का नाम एवं मोबाइल नंबर लोगों को अवगत कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की गई। बैठक में पूर्व प्रधान शिवराज मीणा, पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत,हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, सौमला के पूर्व सरपंच सुगर सिंह भांकर, पटेल रघुनाथ मीना, जाटव समाज सुधार समिति के तहसील अध्यक्ष सतेंद्र बंसीवाल, अमर सिंह मीणा, विश्राम मीणा, राजीव शुक्ला, पुरुषोत्तम बंसीवाल, विजयबाला शर्मा, मोहर सिंह सैनी, खिलाड़ी मेंबर, वेद प्रकाश शर्मा, रमेश बाबू, र|ा मीणा, राहुल मीणा, हरकेश मीणा, मुन्नी देवी आदि ने कानून व्यवस्था संबंधी विभिन्न समस्याओं के संबंध में सुझाव व्यक्त किए।