पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kariri News Rajasthan News Administration Rescued From Police Officer After Four Years

पौने चार साल बाद प्रशासन ने छुड़ाया पुलिस अिधकारी से कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली-खरड़ फ्लाईओवर प्रोजेक्ट करीब 1 साल तीन
महीने लेट चल रहा है, जिसके शुरू होने के पौने चार साल
बाद प्रशासन खानपुर नदी में स्थित एक पूर्व पुलिस अधिकारी की जमीन पर कब्जा लेने में कामयाब हो पाया है।

प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद कई बार प्रशासन द्वारा इस जमीन को अधिग्रहण करने की तैयारी की गई, लेकिन हर बार उक्त पुलिस अधिकारी ने प्रशासनिक टीम को कब्जा लेने के लिए रोका गया। इस बार प्रोजेक्ट में हो रही देरी को मुख्य रखते हुए डीसी के सख्त आदेश पर डयूटी मजिस्ट्रेट को तैनात कर पुलिस सुरक्षा में उक्त जमीन को कब्जे में लेकर एनएचएआई को उक्त प्रोजेक्ट के लिए सौंप दिया गया है। अब खरड़ से लुधियाना को उक्त पुल से जोड़ने वाली अप्रोच व सर्विस रोड के बनाने में कोई भी रूकावट नही आएगी व कार्य में तेजी भी देखने को मिलने के आसार नजर आ रहे है। सोमवार सुबह डीसी के आदेश पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम नायब तहसीलदार पुनीत बांसल का मौजूदगी में उक्त जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हुई जिस दौरान सिटी थाना खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर कम एक्सईएन भुवनेश कुमार गुप्ता, रेवन्यू विभाग से संबंधित पटवारी व अन्य अधिकारी एवं एलएंडटी के टीम मौके पर मौजूद रही। उक्त प्रोजेक्ट के तहत खानपुर इंटरचेंज जंक्शन से लुधियाना की ओर जाने वाले मार्ग यानी मोरिंडा रोड पर खानपुर नदी के बीच वाली जमीन से सर्विस रोड व
अप्रोच रोड का निर्माण पिछले काफी समय से उक्त जमीन के ना मलने के कारण रुका हुआ था। बताया जाता है कि उक्त जमीन पंजाब पुलिस से रिटायर्ड आईजी रैंक के एक अधिकारी की है। जिस जमीन के
संबंध में लैंड इक्विजिएशन अधिकारी कम एसडीएम मोहाली द्वारा जमीन की बनता मुआवजा भी उक्त अधिकारी की रिलीज किया जा चुका है ।

मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट कम नायब तहसीलदार पुनीत बांसल ने बताया कि डीसी मोहाली द्वारा जारी आदेश के बाद ही उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है उन्होंने बताया कि एनएचएआई के अधिकारी भुवनेश कुमार के अनुसार उक्त प्रोजेक्ट के तहत उक्त पुलिस अधिकारी की जमीन के करीब 220 मीटर लंबे हिस्से पर कब्जा लिया जाना था जो कब्जा उनके द्वारा अपनी टीम की मौजूदगी में रेवन्यू अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा करवाई गई निशानदेही के अनुसार मुकम्मल करवा दिया गया है। मौके पर मौजूद भुवनेश कुमार ने कहा कि इस जमीन के मिलने के बाद उक्त प्रोजेक्ट तहत आ रही रूकावट अब दूर हो जाएगी व कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जे के साथ ही एलएंडटी कंपनी द्वारा अपनी कार्य शुरू कर दिए गए है।

खबरें और भी हैं...