अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
श्रीमहावीरजी|अग्रवाल महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को कस्बा स्थित श्री अग्रसेन अग्रवाल धर्मशाला मैं गुलाब के फूलों से होली खेल फागोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने गुलाल अबीर से होली खेलने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिलाओं ने होली के गीत प्रस्तुत कर गीतों पर जमकर डांस किया।
वैश्य महिला मंडल के अध्यक्ष राधा सिंगल एवं स्थानीय अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला गोयल ने बताया कि शुक्रवार को समाज की महिलाओं द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुष्पा मंगल एवं हिंडोन इकाई अध्यक्ष कीर्ति आर्य थी। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग मत डारे रे सांवरिया मारो गुजर मारे रे, आज बिरज में होली रे रसिया, मेरा खो गया बाजूबंद रसिया होरी में, जैसे होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और गुलाब के फूलों से होली खेली गई। इस मौके पर स्थानीय अग्रवाल महिला मंडल की
महामंत्री जोली गोयल, राजकुमारी, गीता मित्तल, लक्ष्मी गोयल, इंदिरा गुप्ता, गुड्डी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।।
श्रीमहावीरजी| फागोत्सव मनाती अग्रवाल महिला मंडल की पदाधिकारी।