- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Avoidance Of Corona Is Possible Only Through Awareness
कोरोना से बचाव जागरूकता से ही संभव
करौली|मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोवल कोरोना वायरस से क्षेत्र में बचाव संबंधी जागरूकता का प्रशिक्षण वीसी के माध्यम से एएनएम-आशाओं को दिया गया। सीएमएचओ डा.दिनेश चंद मीणा ने कोरोना से बचाव संबंधी गतिविधियों को गति देकर जिले को कोराना वायरस मुक्त रखने की बात कही। उन्होंने सभी ब्लाॅक अधिकारियों सहित एएनएम-आशाओं से प्रशिक्षण संवाद के दौरान कहा कि आशाऐं क्षेत्र में आमजन को कोरोना से बचाव के लिए अपनायी जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराएं। चिकित्साधिकारी एएनएम-आशाओं के जागरूकता अभियान पर निगरानी रखें, विदेशों से आने वालों की जांच करें एवं संक्रमित की सूचना तुरंत भिजवाएं। क्षेत्र में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जंाच कराकर निगरानी रखें। उन्होंने एनसीडी एवं वीएचएसएनसी में कार्य किये जाने की आवश्कता जताई। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य)डाॅ. ओपी बैरवा ने कोरोना जागरूकता सहित गैर संचारी रोगों के सर्वे को स्लाईड के माध्यम से समझाया।