पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kailadevi News Rajasthan News Bolero Stolen From Kailadevi Found In Piplu Accused Absconding

कैलादेवी से चोरी हुई बोलेरो पीपलू में बरामद, आरोपी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैलादेवी| कस्बे के अस्पताल के सामने से करीब 10 दिन पूर्व चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने बरामद किया है।

हेमराज डोई ने बताया कि 2 मार्च को अस्पताल के सामने कोटा से कैलादेवी दर्शन करने आए यात्रियों की बोलेरो को चोर लॉक तोड़कर चुरा ले गए थे। जिस पर शिवराज मीणा निवासी रोसालिया जिला कोटा ने थाने में मामला दर्ज कराया था। जांच सहायक उपनिरीक्षक टीकम सिंह को साैंपी थी। सहायक उप निरीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से व गाड़ी की लोकेशन का पीछा करते हुए थाना पीपलू, जिला टोंक के किशनपुरा से बोलेरो को पीपलू पुलिस की मदद वाहन को बरामद किया है। इस दौरान चोर भागने में सफल हो गए।

रंजिश में सिर पर सरिए से वार, युवक घायल

सपोटरा| ग्राम पंचायत कांचरोदा के गांव सादपुरा के एक युवक पर सरिया से वार कर घायल करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विजेंद्र कुमार पुत्र रामगिलास मीणा ने आरोप लगाया कि 9 मार्च को दोपहर 12:30 बजे वह अपने गांव सादपुरा से सपोटरा में होली के त्यौहार पर सामान खरीदने के लिए सपोटरा आया था। इस दौरान सपोटरा मोड़ के बालाजी मंदिर के पास चेतराम पुत्र बच्चू मीणा ने पुरानी रंजिश से उसे पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। तत्पश्चात सिर पर सरिया से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...