पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दबंगों ने शौचालय तोड़ा, महिलाओं से मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लांगरा| गांव भांकरी में कुछ दबंगों ने एक घर के शौचालय तोड़कर महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि नरेश पुत्र तुलसीराम ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पडोसी वनय सिंह, रामवीर पुत्रान मालीराम, हल्का पुत्र जगन्नाथ मीना ने घर के पीछे वने शौचालय को तोड़ दिया। जिसकी जानकारी लगने पर नरेश की प|ी गुड्डी और नरेश की भाभी अंजू ने दबंगों को शौचालय तोड़ने से रोका तो दबंगों ने लाठी, डंडों व पत्थरों से हमला कर महिलाओं को घायल कर दिया। इस दौरान घर पर महिलाएं अकेली थीं। वहीं दबंगों ने थाने में मामला दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...