पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kariri News Rajasthan News Case Filed For 22 Attackers Who Assaulted And Sabotaged

मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 22 हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में घुसकर की तोड़फोड़...जीरकपुर| बलटाना की आनंद विहार काॅलोनी के मकान नंबर 23 में अज्ञात लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस को दी शिकायत में राम सिंह ने बताया कि होली की शाम करीब 6 बजे बलटाना की पीरबाबा रोड पर दो गुटों में लड़ाई हो रही थी। राम सिंह ने बताया कि उसने लड़ाई शांत करवाने की कोशिश की, जिस पर एक पक्ष ने अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट की कोशिश की। उसके घर के शीशे ताेड़ दिए और घर के बाहर खड़े उसके दो मोटरसाइकिल भी तोड़ दिए। काॅलोनी की बंद गली में हुए इस हमले के कारण काॅलोनी के लोगों में डर का माहौल है। काॅलोनी निवासियों ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस राम सिंह की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है।


गांव हंडेसरा में एक घर में घुसकर हमला कर एक औरत को घायल करने के मामले में हंडेसरा पुलिस ने 22 व्यक्तियों खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुनीता प|ी निरमैल सिंह निवासी हंडेसरा ने कहा कि 7 मार्च को वह अपने घर में उपस्थित थी तो इसी दौरान कुछ व्यक्ति मेरे घर आए और मुझे बिना किसी बात से गालियों निकालने लग पड़े, जब उनको
ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मिलकर मेरी पिटाई की। मेरे तरफ से कोलाहल डालने पर वह
मुझे जान से मारने की धमकी
देते हुए मौके से फरार हो गए और जाते-जाते घर में सामान भी तोड़कर गए।

एएसआई सुलखण सिंह ने
बताया कि सिविल अस्पताल डेराबस्सी में हौंसले इलाज सुनीता के बयान पर पुलिस ने अभय राणा उर्फ मिट्ठू, अनुज राणा, विलास राणा, साहिल राणा वासियान गांव नगला, रवि, रोहत, आशु वासी गांव
हंडेसरा समेत 12 -15 अनजाने व्यक्ति खिलाफ धारा 323, 324, 452, 427, 148 और 149 के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।

तोड़फोड़ दिखाता पीड़ित।

खबरें और भी हैं...