पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kariri News Rajasthan News Chain Snatching From Activa Riding Couple Wife Injured Snatcher Absconding

एक्टिवा सवार दंपती से चेन स्नैचिंग, पत्नी जख्मी, स्नैचर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेराबस्सी | चेन स्नैचरों का दुस्सास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी बुलंद है। सरस्वती विहार कॉलोनी में बीती रात सदासुख पार्क में एक्टिवा पर सवार एक दंपत्ती से चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई। इस कोशिश में एक्टिवा चालक पति स्नैचरों के चंगुल से भाग निकला, जबकि पीछे बैठी उसकी प|ी गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 35 साल की सुजाता प|ी राजा विश्वास वासी गली नंबर 8, सरस्वती विहार ने बताया कि वह और उसका पति सब्जी लेकर शहर से कॉलोनी की ओर और एक्टिवा पर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे सदासुख पार्क के बाहर दो तीन युवक खड़े थे। सरदार के वेश में एक लंबा सा युवक हाथ में चाकू लिए उसके पति पर लपका। उसने एक हाथ से पति के कंधे पर प्रहार किया, जबकि दूसरे उनके गले से सोने की चेन लपकने की कोशिश की। पति ने बचते बचाते असंतुलित होने के बावजूद एक्टिवा भगा ली, वह नीचे गिरकर जख्मी हो गई।
खबरें और भी हैं...