पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुल्हन नकदी व जेवरात लेकर चंपत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बड़ौदा गजराजपाल के गांव गोरधनपुरा में एक 24 वर्षीय दुल्हन ने तीन अन्य आरोपियों के साथ षड़यंत्र रचकर एक युवक से शादी रचाकर तीसरे दिन ससुराल पक्ष के लोगों की आंखों में धूल झोंककर नगदी व जेवरात लेकर चंपत होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार भानूप्रताप पुत्र लल्लूसिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रधान पुत्र छोटेलाल माली निवासी अंडेल ने एक वर्ष पूर्व 25 मई 2019 को शादी का झांसा देकर पीएनबी बैंक खाते में 55 हजार रुपए जमा करवा लिये। तत्पश्चात बिहार राज्य में दुल्हन ढूंढने के बहाने घुमाकर 20 हजार रुपए नगद लेकर उसकी शादी नही कराई गई। अारोपी से 75 हजार रुपए वापिस देने का दबाब ड़ालने पर 3 मार्च 2020 को नीलम रेकवार पुत्री रमेश रेकवार निवासी सागर (म.प्र.) को लेकर सपोटरा आया। जहां सिविल न्यायालय में अन्य आरोपी हरिवल्लभ रावत पुत्र कल्लाराम रावत निवासी मोहम्मदपुरा,शिवपुरी (म.प्र.) व लक्ष्मी प|ी नरेन्द्र रावत निवासी पहाड़ी बसईं खोरधार (शिवपुरी) द्वारा 500 रुपए के स्टांप पर तहरीर तकमील कराकर शादी रचा ली गई। इस दौरान आरोपी प्रधान ने 75 हजार रुपए के अलावा 90 हजार रुपए विवाह अनुबंध तहरीर तकमील के दौरान फिर से हड़प लिये। तत्पश्चात वह अपनी प|ी नीलम रेकवार को लेकर गोरधनपुरा गांव स्थित घर ले गया। जहां दुल्हन दो दिन तक घर पर रही। 6 मार्च को प्रात: 4 बजे जब उसके घर वाले जागकर उठे तो उसकी प|ी घर पर नही मिली तथा बक्से में रखे सोने की दो अंगूठी,मंगलसूत्र,कानों की टोकस,नथ,टीका,चांदी की पायजेब सहित 40 हजार रुपए गायब मिले। उनके परिजनों द्वारा दुल्हन को ढूंढने का प्रयास करने पर भी उसका कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...