- Hindi News
- National
- Todabheem News Rajasthan News Clg Meeting In Todabhim Action Will Be Taken Against The Motorists And Those Who Drive At High Speed
टोडाभीम में सीएलजी मीटिंग, मनचलों व तेज गति से वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कस्बे के मंडी मोड़ पर स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का रेंज आईजी भरतपुर लक्ष्मण गौड़ के द्वारा निरीक्षण किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे रेंज आईजी भरतपुर लक्ष्मण गौड़ को निरीक्षण के बाद पुलिस थाने पर सीएलजी की बैठक भी लेनी थी, लेकिन किसी आवश्यक कार्य के चलते उन्हें जल्दी ही वापस लौटना पड़ा। आईजी के वापस लौट जाने के बाद पुलिस थाने पर गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। सदस्यों से कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे। सीएलजी सदस्यों ने कस्बे में मनचलों द्वारा तेज गति एवं तेज आवाज करने वाली बाइकों को चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह राजावत ने बताया की इन मनचलों का बोर्ड परीक्षाओं के दौरान जमावड़ा रहने एवं वहां घूमने वाले मनचलों के खिलाफ अब स्थानीय पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी | राजावत ने कहा की सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखवाने की बात रखी। जिसका सभी ने समर्थन किया और करौली जिले की सीमा में आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी में यातायात पुलिसकर्मी लगाने का मुद्दा भी बैठक में छाया रहा। पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव ने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भूरा कुरैशी, रमाकांत भट्ट, बाबूलाल मीना, सतीश गुप्ता, दिनेश मीना, आदिल खान, अकबर खान, रवि सिंह राजपूत, पंकज सिसोदिया, रोहिताश मीना मौजूद रहे।
टोडाभीम ग्रामीण| सीएलजी की बैठक में उपस्थित सदस्य।