पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sapotara News Rajasthan News Demand For Stoppage Of Express Trains At Narayanpur Tatwara Railway Station

नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल बुधवार को जिला कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेशचंद मीणा से मिला तथा नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के टहराव के साथ साधन-सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा व हेमसिंह गोरेहार ने बताया कि उपखंड की करीबन डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को रेलवे यातायात की सुविधा के लिए एकमात्र नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे स्टेशन है। लेकिन उक्त स्टेशन पर जनशताब्दी,स्वर्णमंदिर मेल,अवध,जम्मूतवी व मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नही होने के कारण क्षेत्र के लोगों को गंगापुर सिटी या सवाई माधोपुर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि टटवाड़ा स्टेशन पर गत वर्ष कुल 87 लाख रुपए की वार्षिक आय दर्ज की गई थी। उन्होने बताया कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध आस्थाधाम कैलादेवी का मंदिर भी उक्त स्टेशन में 34 किमी की दूरी है,लेकिन लाखों श्रद्धालुओं को गंगापुर सिटी या हिंडौन सिटी से यात्रा करनी पड़ रही है। शिष्टमंडल ने मंत्री से शीघ्र एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। इधर,छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय का परीक्षा केन्द्र गंगापुर सिटी के बजाय राजकीय महाविद्यालय सपोटरा में ही रखने पर खाद्य मंत्री का आभार प्रकट किया है।

खबरें और भी हैं...