- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Electricity Corporation39s Car Collided With The Young Man Collapsed The Car Stopped On The Wall Till Then Death
युवक को बिजली निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर, घिसटता रहा, दीवार से रुकी गाड़ी, तब तक मौत
गाजियाबाद से कैलामाता के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे की 12 वर्षीय बालिका की बुधवार सुबह पांचना में डूब जाने से मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद थाना लोनी निवासी अजय सिंह की 12 वर्षीय पुत्री राशि अपनी मां व बड़े भाई के साथ वाहन से गाजियाबाद से चलकर कैला माता के दर्शनों के लिए जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 7 बजे यात्रियों का जत्था पांचना बांध पर नहाने के लिए रुका। तभी 12 वर्षीय बालिका का नहाते समय पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। बालिका के पानी में डूबने पर परिजनों एवं अन्य साथियों की चीख पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जिन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं पटवारी को घटना की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, गोताखोर टीम, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद बालिका के शव को पानी से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
24 वर्षीय बबलू माली की हादसे में गई जान
कार्यालय संवाददाता | करौली
शहर के नजदीक बरखेडा नदी के पास गैस गोदाम के पीछे एक युवक की हादसे में जान चली जाने से उसके परिवार की होली की खुशियां धुलंडी के दिन काफूर हो गईं। दरअसल, मंगलवार को बिजली निगम की शिकायत निवारण टीम (एफआरटी) की गाडी की टक्कर से 24 वर्षीय बबलू माली की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि खडे युवक को एफआरटी की गाडी ने टक्कर मारी तो चालक पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और घिसटते हुए युवक के साथ गाडी पास की दीवार से टकराकर ही रुकी। तब तक युवक की मौत हो गई थी। मौका पाते ही चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और गाडी को जब्त किया। मृतक युवक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार बरखेड़ा नदी के पास गैस गोदाम के पीछे सड़क पर मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ खड़े युवक बबूल माली को विद्युत विभाग की एफआरटी की गाड़ी ने अचानक टक्कर मार दी। दुर्घटना में बबलू माली की मौत हो गई, इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं चिकित्सालय चौकी प्रभारी चंद्र हुसैन ने बताया कि बरखेड़ा निवासी बबलू माली (24) अपने मित्रों के साथ गैस गोदाम के पीछे खड़ा था। इस दौरान अचानक वहां खड़ी एफआरटी टीम की गाड़ी को चालक ने स्टार्ट किया और बबलू पर चढ़ा दिया। बबलू एफआरटी की गाड़ी के साथ दूर तक घिसटता चला गया। गाड़ी पास ही स्थित एक दीवार से टकराकर रुक गई। वहीं चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने युवक को गंभीर अवस्था में करौली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
तनाव में चल रहे युवक ने धुलंडी की शाम फंदे पर लटककर दी जान
भास्कर न्यूज | लांगरा (करौली)
लांगरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुरा के एक घेर में युवक का शव पेड से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लांगरा थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह भीकमपुरा गांव के लोगों ने गांव के पास ही एक घेर में एक युवक का शव पेड से लटका होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड से उतरवाया। शव की शिनाख्त भीकमपुरा निवासी संजीव मीना (25) के रूप में हुई। घटना की जानकारी लगते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोसटमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी पर पता चला कि संजीव कंडक्टरी का काम करता था। वह आर्थिक रूप से भी कमजोर था। प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु का कारण आत्महत्या ही माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं गांव में मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार दो बेटा और एक बेटी के सिर से पिता का साया छिन गया। गमगीन माहौल में मृतक युवक की अंत्येष्टि की गई।
शाम को गले लगा ली मौत
मृतक युवक संजीव पेशे से ट्रक क्लीनर का काम करता था। धुलंडी को दिनभर अपने साथियों के साथ होली खेली और सायं करीब पांच बजे घर से चला गया। वापिस नहीं आने पर उसे देर शाम तक परिजनों द्वारा तलाशा गया। बुधवार सुबह गांव के नजदीक एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला।
पांचना में नहाते समय बालिका का पैर फिसला, डूबने से मौत
संजीव मीना।
आर्थिक तंगी से परेशान था
परिवारजन एवं गांववालों के अनुसार संजीव मीना पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था। तनाव का कारण आर्थिक तंगी का होना बताया है। हालांकि, उसने अपने घरवालो से यह भी कहा था कि मेरी प|ी व बच्चों को होली से पहले पीहर से बुलवा लो। दरअसल, उसकी प|ी होली से पहले अपने पीहर गांव खरौली गई हुई थी। धुलंडी को देर सायं जब संजीव घर से गायब हुआ तो परिवारवालों को कुछ अनहोनी की आशंका भी मन में उठी और परिवारवालों ने ग्रामीणों की मदद लेकर देर रात तक उसे तलाश किया,मगर उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के नजदीक कुछ लोगों को उसके पेड पर लटके होने की खबर मिली तो परिवारजनों पर दु:खों का पहाड टूट पड़ा और सब बिलख-बिलखकर रोने लगे। मृतक संजीव मीना अपने पीछे मां-बाप,प|ी के अलावा दो बेटे व एक बेटी छोड गया है। बड़े बच्चा महज पांच साल का है। मृतक का एक छोटा भाई भी है,जो अभी पढाई कर रहा है।
जानकारी के अनुसार बरखेड़ा नदी के पास गैस गोदाम के पीछे सड़क पर मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ खड़े युवक बबूल माली को विद्युत विभाग की एफआरटी की गाड़ी ने अचानक टक्कर मार दी। दुर्घटना में बबलू माली की मौत हो गई, इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं चिकित्सालय चौकी प्रभारी चंद्र हुसैन ने बताया कि बरखेड़ा निवासी बबलू माली (24) अपने मित्रों के साथ गैस गोदाम के पीछे खड़ा था। इस दौरान अचानक वहां खड़ी एफआरटी टीम की गाड़ी को चालक ने स्टार्ट किया और बबलू पर चढ़ा दिया। बबलू एफआरटी की गाड़ी के साथ दूर तक घिसटता चला गया। गाड़ी पास ही स्थित एक दीवार से टकराकर रुक गई। वहीं चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने युवक को गंभीर अवस्था में करौली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में बिजली निगम के एसई रमेशचंद शर्मा का कहना है कि फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम (एफआरटी) की गाडी कांटेक्ट पर लगी हुई है, मंगलवार को एक्सीडेंट में एक युवक की मौत होने की जानकारी मिल गई है। वहीं कोवताली के थानाधिकारी नरेंद्र पारीक का कहना है कि मंगलवार को एफआरटी गाडी की टक्कर से युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके से पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, शीघ्र ही आरोपित चालक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
कराैली| अचानक टक्कर लगने से युवक की हुई मौत।
कराैली|बेटी के शव से लिपट करबिलखती मां।