चोरी के सिलेंडर बेचने के मामले में कर्मचारी शामिल
जीरकपुर पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में अकाली कौर सिंह कॉलोनी के मकान नंबर 173 निवासी राकेश शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी की शाम को उसकी प|ी घर पर अकेली थी।
इस बीच अकाली कौर सिंह कॉलोनी फेस-1 के मकान नंबर 496 निवासी रजत ठाकुर और बलदेव नगर निवासी इशू चहल उसके घर में घुसे और उनका रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि रजत ठाकुर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। रजत ठाकुर के साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रजत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने
इस मामले में कुछ दिन पहले इंडेन गैस ऐजेंसी की पूरी गाड़ी पकड़ी, तब सिलेंडर का पता चला।