- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Fear Of Accident From Concrete On Kailadevi Road Due To No Asphalt
डामरीकरण नहीं होने से कैलादेवी सड़क पर कंकरीट से हादसे का डर
बजट बना सड़क निर्माण में रोडा
भले ही सरकार ने अस्थाधाम की सड़क के लिए 25 करोड़ रूपए की राशी लुटाई है लेकिन पहले संबेदक की लापरवाही के चलते 13 माह का सड़क निर्माण ढाई साल में पूरा नही किया।संबेदक ने कार्य को आगे बढाया तो फिर निर्माण कार्य का वजट नही मिलने से 8 माह से ठप है इससे मॉडल सड़क निर्माण अधूरा है।
पेचवर्क पर भी किया खर्च
भले ही गंगापुर मोड़ से कैलादेवी के लिए बनने वाली सड़क के लिए 25 करोड़ रूपए सरकार ने खर्च कर रही है।लेकिन सड़क नही बनने के कारण पेचवर्क के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च किया जा चुका है इसके चलते सरकारी धन को विभागीय अधिकारी दोनों हाथों से लुटाकर पलीता लगा रहे है।
जल्द ही करवाएंगे डामरीकरण
सहायक अभियंता रामअवतार वर्मा ने बताया कि बजट के अभाव में संवेदक ने निर्माण कार्य से हाथ पीछे खींच लिए है लेकिन हमने जर्जर सड़क को मरम्मत कराने का कार्य शुरू कर दिया है।जल्द ही डामरीकरण किया जाएगा।
करसाई|आस्थाधाम कैलादेवी सडक के डामरीकरण के लिए जर्जर सड़क पर बिछाई गई कंकरीट आमजन के लिए खतरा बनी हुई है। वाहनों के टायरों से कंकरीट दूर-दूर तक उछलकर चली जाती है। इससे दुपहिया वाहन चालक एवं सड़क से गुजरने बाले राहगीरों से लिए खतरा बनी हुई है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही करौली-कैलादेवी रोड पर कभी भी किसी के लिए मंहगी पड़ सकती है। विभाग द्वारा जर्जर सड़क को दुरूस्त करने के लिए कई जगह रोडी कंकरीट मिलाकर डामरीकरण किया जाना है। इसके लिए जर्जर सड़क पर रोडी कंकरीट बिछाकर डामरीकरण के लिए एक सप्ताह पूर्व तैयार कर दिया है लेकिन डामरीकरण नही होने से सड़क से कंकरीट वाहनों के टायरों से उछल कर गिर रही है। इससे राह से गुजरने बाले आमजन एवं दुपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का पर्याय बनी हुई है। वही जर्जर सड़क से उड़ रही धूल और गुवार को आमजन फांकने को मजबूर है। सड़क का डामरीकरण नही होने से श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय अधिकारियों की अनदेखी
मेला मजिस्ट्रेड ने अभी तक मेले तैयारियों को लेकर कई वैठक ली है इसमें सभी विभागों के अधिकारयों को समय से पहले पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे है।लेकिल सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंग रही है।इससे आस्थाधाम की जर्जर सड़क का हाल बेहाल है।
20 मार्च से शुरू होगा लक्खी मेला
गौरतलव है की 20 मार्च से शक्तिधाम कैलादेवी कैला माता का विशाल लक्खी मेला शुरू होने जा रहा है।साधना और उपासना के चलने वाले इस कुंभ में लाखो पदयात्री देशभर से चलकर माता की देहरी पर ढोक लगाने के लिए पहुचगे।