पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Government Private Schools And Coaching Institutes Will Not Open Till March 30

30 मार्च तक सरकारी-निजी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान नहीं खुलेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के भय को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल, मॉल, सिनेमाहॉल, जिम और कोचिंग सेंटर भी 30 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं। हालांकि, बोर्ड सहित अन्य परीक्षाएं यथावत रहेंगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी को हिदायत दी है कि आदेशों की पालना सुनिश्चित की जानी चाहिए। किसी ने भी लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई होगी।

एसडीएम सुरेश कुमार यादवे ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थान व कोचिंग संस्थानों को निर्देशित कर दिया है कि 30 मार्च तक अपने संस्थानों का संचालन नहीं करें।

अस्थमा मरीज को कोरोना वायरस से पीडित बताने से फैली अफवाह

शनिवार को राजकीय अस्पताल के एक प्रशिक्षु चिकित्साकर्मी ने अस्थमा के बुखार पीडित मरीज को कोरोना वायरस का संदिग्ध बताकर उसे कोरोना वार्ड में जाने को कह दिया। ऐसे में अस्पताल में कोरोना वायरस मरीज आने की अफवाह से सभी चिकित्साकर्मियों में खलबली मच गई। बाद में डॉ. आशीष शर्मा ने प्रशिक्षु चिकित्साकर्मी को अफवाह फैलाने के लिए डांट लगाई और ऐसा आगे से नहीं करने की हिदायत दी। डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि एक गांव की 45 महिला अस्थमा से पीडित थी। बुखार आने पर जांच कराने अस्पताल आई तो उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया। एक प्रशिक्षु चिकित्साकर्मी ने उपचार पर्ची देखकर उसे कोरोना वायरस का संदिग्ध बता दिया। ऐसे में मेडिकल वार्ड के अन्य मरीजों व चिकित्साकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर डॉक्टरों ने पहुंचकर मरीजों को बताया कि यहां पर कोई कोरोना वायरस पीडित नहीं हैं। इसके बाद ही मरीजों ने राहत की सांस ली।

अवकाश में परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी

करौली|जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था करौली के गिरीश गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिले में 30 मार्च तक सभी राजकीय, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, समस्त कोचिंग संस्थान, मदरसा व अन्य सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान संचालित आठवीं व पांचवी की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार संचालित रहेंगी।
खबरें और भी हैं...