पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todabheem News Rajasthan News Government Waives Farmers39 Electricity Bill And Bank Loan Kirodi

किसानों का बिजली बिल और बैंक कर्जा माफ करे सरकार : किरोड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे को लेकर राज्य सरकार से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पीड़ित किसानों के साथ टोडाभीम उपखंड कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। साथ ही 6 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। खास यह है कि प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली सहायता के नियम व मापदंडों को लेकर जब अधिकारियों से सवाल किए, तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर सांसद मीणा ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गाइडलाइन पढ़ने और शीघ्र शत-प्रतिशत गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों करौली सहित पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा के कहर से रवि की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तेज अंधड़ एवं भारी बारिश के बीच ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं सरसों व चना की फसल को तबाह कर दिया। इससे किसानों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।

राज्यसभा सांसद डॉ.मीणा ने बताया कि ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। किसानों एवं महिलाओं के इस दर्द को देखकर मेरा मन बहुत दुःखी हुआ। मैं किसान होने के नाते इनकी इस पीड़ा को भलीभांति समझता हूँ। किसान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिन-जिन प्रभावित इलाकों में गया वहां का किसान बहुत दुःखी है। मुझे भी किसानों की स्थिति देखकर काफ़ी पीड़ा हुई, पर यह प्रकृति का कहर है। इस कहर की भरपाई सरकार कर सकती है, सरकार से मेरी माँग है कि ऊँट के मुँह में जीरा डालने का काम ना करे।अन्नदाता को ओलावृष्टि से हुए नुक़सान का शत प्रतिशत मुआवज़ा मिलना चाहिए।

सौ फीसदी गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर भिजवाएं

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीना के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने रविवार को उपखंड कार्यालय पर ओलावृष्टि और बारिश से क्षेत्र के किसानों की खेतो में खड़ी गेंहू एवं कटी पड़ी सरसों की फसल में हुए खराबे को लेकर मुआवजे की मांग का मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीना को 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पूर्वी राजस्थान के जिन जिलों में ओलावृष्टि से से गेंहूँ, सरसों एवं चने की फसल में नुकसान पहुंचा है। उनकी सौ फीसदी गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करवाकर राज्य सरकार को तत्काल भिजवाएं, और प्रभावित किसानों को पूर्ण एवं उचित मुआवजा दिलाया जाए। किसान के बिजली के बिल माफ किए जाएं। बैंकों का कर्ज माफ करने सहित फसल का बीमा सरकार सुनिश्चित करें। जिसकी प्रीमियम राशि राज्य सरकार स्वयं वहन करे। प्रदेश के किसानों के जीवन यापन के लिए राज्य सरकार ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करे, प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार के लिए महानरेगा में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत किए जाएं। ताकि, प्रदेश के किसानों को रोजगार मिल सके। सांसद किरोड़ी मीना एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गये। उन्होंने मौजूद एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीना सहित अन्य अधिकारियों से प्राकृतिक आपदा के तहत किसानों के खेतों में पसरी फसल को उठाने के लिए मिलने वाली राशि तथा ओलावृष्टि से पाटौर की पट्टियां टूट जाने पर मिलने वाली सहायता की जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई। इस पर सांसद मीणा नाराज हो गए और कहा कि किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की सही गिरदावरी करवाकर राज्य सरकार को जल्द भिजवाएं। आखिर में अधिकारियों से आश्वासन मिलने पर सांसद किरोड़ी मीना ने अपने समर्थकों व किसानों से धरना समाप्त करा दिया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा, धुन्धी धडंगा, छप्पन सादपुरा, धारा सादपुरा, अभिषेक नारेडा, लोकेश रंगलाल का पुरा, मान्नोज सरपंच रामकैलाश मीना व कुलदीप टोडाभीम आदि उपस्थित थे।


सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किसानों की वास्तविक स्थिति को बताने के लिए अन्नदाताओं के साथ सोमवार,9 मार्च 2020 को देवसी, बालाजी का मोड़, कोट खावदा (चाकसू) से कूच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा।


प्रवक्ता सतीश मीणा ने बताया कि कुदरत के कहर से प्रभावित किसानों से सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना गाँव- गाँव जाकर मिले। 7 विधानसभा क्षेत्रों में 86 गांवों के किसानों से मिले। सुबह 11 बजे चाकसू (कोट खाबदा) से जयपुर के लिये कूच करेंगे।

टोडाभीम ग्रामीण|मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देने के दौरान उपस्थित किसान।
खबरें और भी हैं...