- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News Health Check Up Of 40 People Corona Not Found Infected
40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, नहीं मिले कोरोना संक्रमित
{कोरोना वायरस को लेकर टीम ने घर जाकर भी किया चेकअप
जीरकपुर शहर में कोरोना वायरस का एक भी कन्फर्म केस सामने नहीं आया है। पीजीआई में बलटाना के जिस दंपती को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में भर्ती करने की बात की जा रही है, उसके बारे में
एसएमओ डॉ. पोमी चतरथ का कहना है कि जीरकपुर के बलटाना के दंपती के बारे में उनके पास प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं आई है। इससे पहले रूस और साउथ कोरिया समेत कुछ अन्य देशों से आए करीब 40 लाेगांे की जांच की गई। सभी की जांच नेगेटिव रही। कोरोना वायरस को लेकर जिन लोगों की भी जांच की गई, उनके घरों में भी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा किया लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिससे कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हो।
{डॉक्टरों ने लोगों से सफाई रखने व सावधानी बरतने की अपील भी की