पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Holi Dhundi And Bhaiya Dooj Festival Celebrated Peacefully

होली-धुलंडी व भैया दूज पर्व शांति पूर्वक मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रंगों का त्योहार धुलंडी मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं बुधवार को भाईदूज पर बहिनों ने भाइयों को तिलक कर लंबी उम्र की कामना की। होली के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने परंपरा के अनुसार होली डांडे की विधिवत पूजा कर होली जलाई। अगले दिन धुलंडी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास व शांति पूर्वक मनाया गया। सुबह लगभग 4:30 बजे श्री राधा - मदनमोहन मंदिर में आरती के दौरान हजारों लोगों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाई। इसके बाद शहरभर में धुलंडी का पर्व शुरु हो गया।

हिंडौन ग्रामीण/नादौती/श्रीमहावीरजी(ग्रामीण), सूरौठ, महूइब्राहिमपुर, कांचरौली, ढिंढोरा, कैमरी, जटनंगला, फैलीपुरा, कंजोली, कैमला, गुढाचंद्रजी, खेड़ा, चांदनगांव, रेवई, क्यारदा, पटोंदा| हिंडौन देहात क्षेत्र में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव की गली मोहल्लों में होली के रंग में रंगे लोग दिखाई पड़े। सनेट, कटकड, खेडा, जमालपुर, फुलवाड़ा, रीठौली आदि गांवों में चौपालों पर होली खेलने का विशेष आयोजन हुआ। गांवों में धमाल निकाली गई। गांव रीठौली में गांव के युवाओं ने डीजे पर नृत्य कर होली पर्व का आनंद लिया। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने डीजे पर नृत्य किया। भाई दौज पर महिलाओं ने व्रत रखा और भाइयों के टीकाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

सूरौठ क्षेत्र में होली, धुलेंडी एवं भैया दूज का पर्व क्षेत्र में परपरागत तरीके से मनाया गया। होली पर्व के अवसर पर कस्बेवासियों ने सभी मंदिरों में भोग लगाया। कस्बे में नहर के पास पंच-पटेलों ने विधि-विधान से पूजा अर्चनाकर होलिका दहन किया। भैया दौज पर बहनों ने अपने भाईयों के तिलक किया।

इसी प्रकार गुढाचंद्रजी में होली पर्व पर लोगों ने देवी देवताओं के आगे मत्था टेककर अपने परिवार की खुशहाली व उन्नति की कामना की। माता घटवासन देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोगों ने देवी की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की तथा शाम को गांवों में जगह-जगह होली का दहन हुआ। धुलंडी के अवसर पर सुबह से ही लोग रंग में सराबोर नजर आए। दाऊजी मंदिर में दिन भर होली गायन कार्यक्रम हुआ। भैया दूज के अवसर पर महिलाओं ने दूजमाता का पूजन कर अपने परिवार की खुशहाली व उन्नति की कामना की।

हिंडौनसिटी| होली का त्यौहार यहां उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गली मोहल्लों में जगह-जगह बुराई के प्रतीक के रूप में सोमवार को होली दहन किया गया। मंगलवार को धुलंडी पर दिनभर गुलाल-अबीर से होली खेलने का दौर चला। इसके अलावा विभिन्न समाजों की ओर से धमाल निकाली गई। बुधवार को भैया दूज पर घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। बहिनों ने भाइयों के माथे पर टीका कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।

परंपरागत ढंग से होली मनाने के लिए मोहल्लों और बस्तियों में डांडे रोपे गए तथा निर्धारित मूहूर्त पर होली दहन किया गया। भक्त प्रहलाद के प्रतीक के रूप में रोपे गए डांडों को होली दहन से पूर्व लकडी व उपलों के ढ़ेर से बाहर निकाल लिया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर गोबर से बनी बिलूडियों की होली में आहुतियां दी। इस मौके पर लोगों ने गेहूं की बालियां जलती होली में सेककर नई फसल का स्वागत करने की परंपरा पूरी की। धुलंडी के दिन सुबह से ही मोहल्लों के युवाओं की टोली रंग-बिरंगी होकर होली गीतों पर नृत्य करते हुए बाजारों को निकल पड़ी। युवाओं की टोली ने फिल्मी गीतों पर होली का आनंद लिया। धुलंड़ी के अगले दिन भैया दूज का पर्व मनाया गया।

धूमधाम से निकली धाकड़ों की धमाल

हिंडौन सिटी| धुलंडी के अवसर पर मंगलवार धाकड़ समाज की ओर से शहर के बाजारों में धूमधाम से धमाल निकाली गई। इस धमाल में समाज के युवा वर्ग के साथ वृद्धों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। धमाल को देखने के लिए बाजारों में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए।

धाकड पोठा की हथाई से शुरू हुई धमाल कटरा बाजार, सब्जी मंडी, डैंपरोड, भायलापुरा, राधावल्लभजी गली होते हुए वापिस धाकड़ पोठा की हथाई पर पहुंची। वहां धमाल का विधिवत रूप से समापन हुआ। इस दौरान खूब गुलाल और अबीर उड़ाई गई। धमाल में गीतों की प्रस्तुति दी। जिन पर युवा वर्ग ने जमकर नृत्य भी किया।

किराना संघ ने होली महोत्सव मनाया

हिंडौन सिटी| किराना संघ द्वारा हिण्डौन सिटी में इस वर्ष सामूहिक होली महोत्सव का कार्यक्रम डैम्परोड चौराहे पर रखा गया। किराना संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल तेल वाले ने महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा होली से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संघ के वरिष्ठ सदस्य बल्लभराम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय मित्तल थे। अतिथियों का कार्यक्रम आयोजन कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मास्टर यूसुफ आजाद और उनकी ताज़ टीम द्वारा गणेश वन्दना रख लाज मोरी गणपति, अपनी शरण में लीजिए की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बयाना रोड स्थित राममंदिर में होली महोत्सव मनाया।

हिंडौन सिटी| आम जन ने होली व धुलंडी की त्यौहार मनाया वहीं दोनों दिन पुलिस ने मुस्तैदी से कानून व्यवस्था बनाई भाईदूज के दिन बुधवार को हिन्डौन सीओ कार्यालय. कोतवाली नई मंडी थाना व सदर थाने में पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली डीजे के गानों पर नृत्य किया। सीओ श्यौराज मल मीना ने बताया कि हिन्डौन शहर व देहात क्षेत्रों में होली व धुलैंडी का त्योहार शान्ति पूर्वक व सौहार्दपूर्ण मनाई। पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने अपने थाने में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया।

टोडाभीम ग्रामीण| होली एवं धुलंडी के दूसरे दिन पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर हो गए। होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी के बाद बुधवार को टोडाभीम-बालघाट पुलिस थाने में सभी पुलिसकर्मी फुल मस्ती के मूड में नजर आए।

सभी पुलिसकर्मी एकत्र होकर थानाधिकारी मनोहरलाल के आवास पर पहुंचे और थानाधिकारी को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दिन रात क्षेत्र में गश्त करने वाली पुलिस ने बुधवार को जमकर होली खेलकर अपनी थकान मिटाई। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। दोनों पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और पानी से भिगोकर सराबोर कर डाला।

टोडाभीम ग्रामीण| क्षेत्र में होली हर्षोल्लास व प्रेम पूर्वक मनाया। धुलंडी से पूर्व क्षेत्र के हर चौराहे व गली मोहल्ले में बिलुड़ी, कंडों व लकड़ियों से बड़ी-बड़ी होली सजाई गई। शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तरह-तरह के रंगों एवं गुलाल से आपस में एक दूसरे पर रंग एवं गुलाल डालकर होली खेलते नजर आए।

मेहंदीपुर बालाजी| आस्था धाम के समाधि स्थल पर सोमवार शाम को होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ होली की परिक्रमा लगाकर पूजन सामग्री नारियल अगरबत्ती धूप सहित अन्य सामग्री डाली।

मासलपुर| क्षेत्र में होली और धुलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली के पर्व पर होलिका दहन कर फाग गीतों का आयोजन किया गया। कस्बे के दयालगंज में महेश चंद शर्मा के बंगला पर ख्याल गायन का आयोजन भी किया। दूसरे दिन धुलंडी के पर्व पर रंग और गुलाल से सरोबार युवाओं ने जमकर होली खेली तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

कस्बा शहर| प्रेम- सौहार्द का प्रतीक होली का त्यौहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के दिन भूतका तालाब के निकट होलिका दहन हुआ। डेचलडवाड़ मीणा समाज के लोगों ने होली का में आग लगाई जाती है।

कस्बा शहर के सरपंच राजेन्द्र सिंह पिचानौत के नेतृत्व में खेजड़ा का डूंड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरते हुए हीरामन मोहल्ले मठ के सामने से राजपूतों की छतरियों के नजदीक से रवाना हुए लोग एक साथ गाते बजाते हुए रवाना हुए। इसी प्रकार खेड़ला, कुड़गांव, जीरोता, लांगरा में भी लोग नाचते हुए होली मना रहे थे। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

हिंडौन सिटी| फागोत्सव में व्यवसासियों का सम्मान करते आयोजन कमेटी के पदाधिकारी।

कस्बा शहर| होली के अवसर पर भजनों से गायकों ने बरसाया रंग।

करौली ग्रामीण| गुलाल से होली खेतले युवक।

कस्बा शहर| गांवों में बुधवार को भैया दौज पर पूजन करती महिलाएं व बहिनें।
खबरें और भी हैं...