कार की चपेट में आए पति-पत्नी, घायल
...तो जगह के कारण नहीं बन रहा फुटओवर ब्रिज....एनएचएआई का कहना है कि यहां फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए जगह चाहिए। इसके लिए जीरकपुर एमसी को कहा है लेकिन अभी तक जगह नहीं मिली है। इस कारण यहां फुटओवर ब्रिज नहीं बन पा रहा है। जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला रोड के दोनों ओर लाखों की आबादी रहने लगी है। यहां बड़ी मार्केट्स भी बन गई हैं। रोजाना सड़क के एक ओर से दूसरी ओर हजारों लोग आते-जाते है। ऐसे में यहां रोजाना 35 से 40 हजार से अधिक के व्हीकल्स के बीच सड़क पार करना पब्लिक के लिए जान जोखिम में डालने जैसा साबित हो रहा है।
जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे और पर फुटओवर ब्रिज न बनने से यहां सड़क पार करने के दौरान एक्सीडेंट हो रहे हैं। यहां मेटरो के पास लोगों को सड़क पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल सड़क पार करनी पड़ती है। इस हाईवे पर लंबे समय से लाेग फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। वीरवार को भी यहां सड़क पार करते समय एक दंपती एक कार की चपेट में आ गया। दोनों को इलाज के लिए यहां से ले जाया गया।
लोगों ने कहा कि ऐसे हादसे रोजाना हो रहे, जरूरी है फुटओवर ब्रिज
लोगों का कहना है कि कि इस तरह के हादसे यहां होते रहेंगे, क्योंकि इस सड़क पर ट्रैफिक की भरमार है। जिसे सड़क पार करनी होती है वह कोशिश करता है कि सामने से आ रही गाड़ियां कुछ कम हों तो सड़क पार जा सके। इसलिए ऐसे में हादसे हो रहे हैं।
जान खो चुके कई लोग : कुछ समय पहले यहां सड़क पार कर
रहे एक बुजुर्ग को बाइक ने
जबरदस्त टक्कर मार दी थी। करीब 70 साल के बुजुर्ग की इस हादसे में मौत हो गई थी। मोटरसाइकिल चालक भी जख्मी हुआ था। बाइक
के आगे अचानक बुजुर्ग आ जाने से यह हादसा हुआ था।
यहां फुटओवर ब्रिज की जरूरत...