पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sapotara News Rajasthan News Installation Of Statue Of Agrasen Maharaj In Narauli Dang Kalash Yatra Taken Out

नारौली डांग में अग्रसेन महाराज की मूर्ति स्थापना, निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारौली (सपोटरा)|ग्राम पंचायत नारौली डांग की अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल युवा मंडल के तत्वावधान तथा तहसील अध्यक्ष कुंजबिहारी गुप्ता व युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री नीरज गोयल के आतिथ्य में अग्रसेन महाराज की मूर्ति स्थापना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री नीरज गोयल व प्रदेश संरक्षक प्रदीप आर्य ने अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक व प्रणेता महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश ड़ालते हुए युवाओं को भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर देश व समाज को नई दिशा दिलाने पर जोर दिया। दूसरी ओर समाज की एकता व अखंडता के लिए लोगों को एकजुट होकर समाज का उत्थान करने पर बल दिया। युवा अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ में कस्बे के चिंताहरण हनुमानजी मंदिर से आम बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मशाला तक महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भजन कीर्तनों की धुनों पर युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष कुंजबिहारी,प्रदेश महामंत्री नीरज गोयल,प्रदेश संरक्षक प्रदीप आर्य,तहसील कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अनिल जिंदल,सपोटरा युवा अध्यक्ष रवि सिंहल,कुड़गांव युवा अध्यक्ष श्रीलाल गुप्ता,प्रदेश मंत्री अतुल चौधरी,बबलू चौधरी,नारौली डांग अध्यक्ष खेमराज मंगल तथा पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल,ओमप्रकाश सिंहल,गिर्राज भगत आदि ने फीता काटने के साथ अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इससे पूर्व आयोजक समिति द्वारा भामाशाह बनवारी वैद्य व जगदीश चौकड़ात के साथ अतिथियों का स्वागत किया। विष्णु गर्ग, विकास जगाती,विनोद सिंहल,व िनोद वैद्य,अनिल गर्ग, रवि, अनिल सिंहल,विष्णु बजाज,सीताराम,संदीप गर्ग,शिवचरण मंगल आदि
उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...