पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Israar Of Salempur Arrested 50 Grams Of Gold 600 Grams Of Silver 11 Lakh Rupees Recovered

सलेमपुर का इसरार गिरफ्तार, 50 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी, 11 लाख रुपए बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरवरी माह में तमिलनाडु के त्रिशूल जिला के स्टेट बैंक ऑफ कर्नाटका में लगातार तीन दिन में हुई करीब डेढ़ करोड़ की चोरी के तार करौली से जुडे हुए मिल हैं। गत दिवस तमिलनाडु की पुलिस ने स्थानीय कुडगांव थाना पुलिस की मदद से चोरी की वारदात में लिप्त आरोपित सलेमपुर गांव के इसरार मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके यहां से 50 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी सहित 11 लाख की नकदी भी बरामद की है। जबकि, अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

दरअसल, चोरी के मामले में पड़ताल करते हुए तमिलनाडु पुलिस की टीम करौली आई और स्थानीय पुलिस की मदद से कुडगांव थाने के गांव सलेमपुर में आरोपित के घर दबिश दी। पुलिस ने आरोपित सलेमपुर के इसरार मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। कुड़गांव थानाधिकारी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस करौली पहुंची। जिसमें तमिलनाडु पुलिस के उपाधीक्षक रमेशम के साथ एक सीआई एवं दो एसआई शामिल थे। तमिलनाडु पुलिस ने कुड़गांव पुलिस की सहायता से सलेमपुर निवासी इसरार मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 लाख रुपए नगद, 600 ग्राम चांदी, 50 ग्राम सोना बरामद किया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ कर्नाटका में लगातार पिछले महीने 21,22 एवं 23 फरवरी को अवकाश के दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। बैंक में लगभग डेढ करोड रुपए के आभूषण एवं 38 लाख रुपए की नगदी चोरी हुई थी। लिहाजा, तमिलनाडु बैंक चोरी के तार करौली से जुडे होने पर पिछले साल करौली जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी हुई चोरी की वारदात को भी लोग इसीसे जोड़कर देख रहे हैं।

चोरी की वारदात में नए औजार खरीदते और पानी में फेंक देते

पुलिस के अनुसार तमिलनाडु में लगातार तीन दिन की छुट्‌टी के दौरान बैंक में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गिरोह में लिप्त सलेमपुर से इसरार मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि ये चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नये औजार(बैपन) खरीदते और फिर पानी में फेंक देते थे। खास यह है कि जहां भी ये चोरी की घटना को अंजाम देते, वहां महीनेभर पहले ही पहुंच जाते। जहां किराये पर कमरा लेकर और बाइक खरीदकर स्थानीय वाशिंदों की तरह रहते। फिर कम से कम दो दिन की छुट्‌टी वाले दिन का टाइम देखकर बैंक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये कई बैंकों में चोरी कर चुके हैं।

तमिलनाडु बैंक चोरी का करौली में हुआ खुलासा

खबरें और भी हैं...