- Hindi News
- National
- Balaghat News Rajasthan News Kesari Became Phagan By Lifting 75 Kg Of Placenta
75 किलो की नाल उठाकर फागणा बने केसरी
महमदपुर| गांव लपावली में होली पर होने वाली नाल उठाओं प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को नाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के कई गांवों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस दौरान 75 किलो की नाल उठाकर जीतू पहलवान जगदीशपुरा दंगल केसरी रहे। जिन्होंने दर्शकों को ताली बजाने व इनाम देने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कई गांवों के दर्शक मौजूद रहे। जिन्होंने केसरी पहलवान को नगद इनाम देकर उत्साह वर्धन किया। कमेटी ने जीतू पहलवान को प्रतियोगिता में केसरी रहने इनाम देकर सम्मानित किया।
महमदपुर| कस्बे में 75 किलो की नाल उठाते जीतू फागणा।