पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

156वीं रेंक हासिल कर खुशबू इंडिया टॉप रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करौली की बेटी खुशबू गुप्ता ने विश्व स्तरीय प्लेटफॉर्म पर जगह बनाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं वर्ल्ड की टॉप टेन में शामिल इंडिया की पांच प्रतिभागियों की रैंक में सबसे अव्वल रहकर जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोड चीफ ने वर्ल्ड लेवल की ऑनलाइन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की परीक्षा की प्रतिभागियों में से विश्वस्तरीय टॉप टेन की सूची जारी की, जिसमें नीचे से ऊपर टॉप फाइव में इंडिया की प्रतिभागियों ने मुकाम हासिल किया। खुशी की बात यह है कि ग्लोबल रैंकिंग में 559 तथा भारत में 156वीं रेंक हासिल कर खुशबू ने इंडिया टॉप किया है।

करौली शहर के फूटाकोट निवासी श्यामलाल गुप्ता की मेधावी बेटी खुशबू गुप्ता की इस उपलब्धि पर पूरे जिलेवासियों को नाज है। रंगों के त्यौहार होली पर्व से एक दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोड चीफ की ओर से जारी की गई ग्लोबल रैंकिंग में खुशबू के इंडिया टॉप करने की खुश खबर मिली। इससे परिवारजन,पडौसी व रिश्तेदारों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और बधाई दी। गांव सैंगरपुरा के सरकारी स्कूल में व्याख्याता पद पर सेवारत पिता श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि कोड चीफ की ओर से वर्ल्ड लेवल पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की ऑनलाइन परीक्षा प्रत्येक माह होती है। इसमें दस दिनों में दस प्रश्नों के जवाब देने होते हैं।

हाल ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोड चीफ ने कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में महिला प्रतिभागियों में से टॉप टेन की ग्लोबल व कंट्री लेवल पर रैंकिंग जारी करते हुए दस महिला प्रतिभागियों को सलाम किया। इसमें पहले से पांच स्थान तक चाइना,पॉलैंड की प्रतिभागी हैं,जबकि,छठे से दस स्थानों पर एकछत्र भारत की महिलाओं का कब्जा है। ग्लोबल रैंकिंग में 559 तथा भारत में 156वीं रेंक के हिसाब से इंडिया टॉपर करौली की खुशबू गुप्ता के अलावा देश की मुस्कान गर्ग, ज्योति अग्रवाल, प्रियांशी जैन व जेरा शेख ने टॉप टेन व इंडिया टॉप फाइव सूची में जगह बनाई है।

गौरतलब है कि करौली की बेटी खुशबू गुप्ता ने माता वैष्णोदेवी यूनिवर्सिटी जम्मू से बीटेक किया है और 23 सितंबर 2019 से नामचीन कंपनी गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर सेवारत है।

खबरें और भी हैं...