पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sapotara News Rajasthan News Land Dispute In Khedlianakapura Bloody Clash Between Two Sides Six Injured

खेड़लियानकापुरा में जमीन विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समीप के खेड़लियानकापुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हाे गए। दोनों पक्षों के बीच हुए लाठी-भाटा जंग में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने घायलों के पर्चाबयान लेकर जांच शुरु कर दी है।

खेड़लियानकापुरा के नाहर सिंह(60) ने बताया कि रास्ते की जमीन को लेकर दूसरे पक्ष धर्मेराम के परिवार से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर वहीं के धर्मेराम, रामसहाय, पूरन, सियाराम, विक्रम आदि ने एक राय होकर घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान धारियां, गंडास व लाठी से हमला करते हुए पत्थरों को फेंका। इस लाठी-भाटा जंग से भगदड़ मच गई। हमले में नाहर सिंह, रेख सिंह, लच्छी व मुदरा देवी आदि घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लच्छीराम व मुदंरा देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के घायल सियाराम ने बताया कि रास्ता व प्लाट की जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। बीती रात वहीं के नाहर सिंह, रेख सिंह, लच्छीराम आदि ने पथराव कर दिया। इसमें सियाराम व सरुपी देवी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के पर्चाबयान लेकर जांच शुरु कर दी है।

सपोटरा : अडूदा में विवाहिता से मारपीट


सपोटरा ग्रामीण|ग्राम पंचायत बड़ौदा गजराजपाल के गांव अडूदा में एक 45 वर्षीय विवाहिता से दो युवकों द्वारा मारपीट कर अभद्र व्यवहार करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गुड्‌डी प|ी बबलू चंद राजपूत ने आरोप लगाया कि गत दिनों रात्रि को वह मकान के पास खेत में जानवर भगाने गई थी। इस दौरान आरोपी भोलू पुत्र नवल तथा बंटी पुत्र हनुमान सिंह ने उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा मारपीट कर बेअदब कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाटव बस्ती में आपसी रंजिश में चार लोग घायल


हिंडौन सिटी|शहर की जाटव बस्ती में शुक्रवार को आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में कुछ लोगों ने मारपीट कर एक पक्ष के चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जाटव बस्ती के घायल सचिन ने बताया कि भाईदौज के दिन वहीं के सरदार के पक्ष से झगड़ा हो गया था। उसी बात को लेकर शुक्रवार को वहीं के सरदार, जैकी, राजू, सतपाल, राहुल, मुकेश आदि एक राय हाेकर लाठी-डंडों से लैस होकर आए। जिन्होंने लाठी व पत्थरों से हमला कर उसे, सुभाष व रवि व सुफेदी को घायल कर दिया। आरोप लगाया कि सुफेदी देवी के कुंडल व मंगल सूत्र को तोडकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पथराव में बृजेन्द्र सिंह हुआ घायल

गांव कारवाड़ी में दो पक्षों में हुए विवाद की समझाइश करने गए बृजेन्द्र सिंह पत्थर लगने से घायल हो गया। मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. डीसी कोली ने बताया कि बृजेन्द्र सिंह को उपचार के लिए भर्ती किया गया। इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

हिंडौन सिटी| खेडलियानकापुरा में जमीन विवाद को लेकर घायल हुए 6 लोग राजकीय अस्पताल में उपचार लेते हुए।


खबरें और भी हैं...