पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Masalpur News Rajasthan News Listeners Are Thrilled To Hear The Saga Of Gurjar Heroes In Bhojpur Blessed Are Our Ancestors

भोजपुर में गुर्जर वीरों की गाथा सुन श्रोता रोमांचित... धन्य हैं हमारे पूर्वज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव भोजपुर में शुक्रवार को गुर्जर संस्कृति के गीतों का आयोजन किया गया। जिसमें करौली,भरतपुर व धौलपुर जिले के गायक कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान गायक कलाकारों ने भारत माता की आन,मान और शान की रक्षा के लिए गुर्जर वीरों की गाथा को सुनाया गया। इसे सुनकर श्रोता भाव - भिवाेर हो गए। भोजपुर निवासी रामराज गुर्जर ने बताया कि गांव के ग्रामीणों के सहयोग से गुर्जर गीतों का आयोजन किया गया। इसमें करौली के मठ गुर्जा, मासलपुर तहसील के भोजपुर, मदनपुर, भरतपुर जिले के घुनैनी सायपुर व धौलपुर जिले की मठ भाल्ली के गायक कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान गायक कलाकारों ने गुर्जर गीतों के माध्यम से देश की रक्षा के लिए गुर्जर वीरों की गाथाओं को गीत के माध्यम से सुनाया। इसके साथ गुर्जरों की परंपरागत संस्कृति के बारे में बताया। इस अवसर पर गीत सुनने के लिए दूरदराज से श्रोताओं की भीड़ पहुंची। गुर्जर गीत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को गांव के युवाओं ने संभाला। इस दौरान डाॅ. रूपसिंह गुर्जर ने भी शिरकत की।

से देश की रक्षा के लिए गुर्जर वीरों की गाथाओं को गीत के माध्यम से सुनाया। इसके साथ गुर्जरों की परंपरागत संस्कृति के बारे में बताया। इस अवसर पर गीत सुनने के लिए दूरदराज से श्रोताओं की भीड़ पहुंची। गुर्जर गीत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को गांव के युवाओं ने संभाला। इस दौरान डाॅ. रूपसिंह गुर्जर ने भी शिरकत की।
खबरें और भी हैं...