शराब की दुकान के लिए निकाली लॉटरी
आबकारी विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए देशी व विदेशी मदिरा तथा बीयर की रिटेल ऑफ दुकानों के अनुज्ञा पत्र के लिए प्राप्त 5034 आवेदनों में से 13 अंग्रेजी व 66 ग्रुपों की 81 कंपोजिट शराब की दुकानों के लिए कलेक्टर डाॅ.मोहनलाल यादव व पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बैनीवाल ने लॉटरी निकाली तथा आबकारी अधिकारी विवेकानंद शर्मा भाग्यशाली विजेताओं के नाम घोषित किए।
जिले में 94 देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के लिए आवेदनकर्ताओं की जमा भीड़ से कलेक्ट्रेट परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। शराब की दुकान के लिए लॉटरी के लिए लोगों का सुबह 10 बजे से ही कलेक्ट्रेट स्थित सूचना केंद्र पहुंचना शुरू हो गया। केंद्र के बाहर बेरीकेड्स बनाए गए तथा लॉटरी में क्षेत्रवार आवेदनकर्ताओं को पर्ची व मोबाइल पर आए एसएमएस को देखकर ही प्रवेश दिया। वहीं बेरीकेड्स के बाहर लॉटरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण के लिए तीन स्थानों पर एलईडी लगाकर दिखाया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आबकारी पुलिस के साथ पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
कलेक्टर डा.मोहनलाल यादव द्वारा लॉटरी प्रक्रिया करौली नगरपरिषद क्षेत्र की 6 दुकानों के साथ प्रारंभ की। नगरपरिषद क्षेत्र की 6 दुकानों के लिए 446 आवेदकों ने आवेदन किए। जिसमें पहले सभी दुकानों के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला रसद अधिकारी आदि ने निकाली लॉटरी निकाली जिनमें अमरीता, लक्ष्मण, ओमप्रकाश चौपरा, श्रीकृष्णा, सुमन शर्मा तथा मुकेश सफल रहे। इसके बाद 6 प्रथम रिजर्व व 6 द्वितीय स्थान के लिए रिजर्व रखीं गई।
इसी प्रकार हिंडौन जोन प्रथम की चार दुकानों के लॉटरी निकाली। इसके लिए 271 आवेदकों ने आवेदन किए। जॉन प्रथम के लिए सफल आवेदन टीकम सिंह पोसवाल, मानसिंह धाकड, रनवीर सिंह व रौनक कुमारी रहे। वहीं 8 आवेदक रिजर्व रखे गए। वहीं हिंडौन के जॉन नं.2 की तीन दुकानों के लिए 189 ने आवेदन किया। जिसमें उषा रानी, अवधेश गुधेनिया तथा खेमसिंह गुर्जर सफल आवेदक रहे। वहीं 6 आवेदक रिजर्व रहे। इसी प्रकार कैलादेवी की एक दुकान के लिए सर्वाधिक 1048 आवेदन आए। जिसमें लॉटरी रनवीर सिंह जादौन के नाम रही।
शराब लॉटरी के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों के उमड़े हुजूम से मेले जैसा माहौल रहा तो कलेक्ट्रेट के बाहर सिटी पार्क और एसपी कार्यालय के बाहर वाहनों का रेला लग गया। लॉटरी के दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई।
माता सावित्रीबाई फुले
की पुण्यतिथि मनाई
हिंडौन सिटी| खरैटा रोड पर श्रीराम मंदिर बाघा वाले हनुमान परिसर में माता सावित्रीबाई फुले की 123वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी, सुरेश सैनी, भीम सिंह सैनी, जवान सिंह सैनी, रितेश सैनी, रविंद्र सैनी, सोहन लाल सैनी, सुरेश सैनी, पददु सैनी, मुकेश सैनी, नरेश चंद सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, आदि मौजूद रहे।
करौली| शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सूचना केन्द्र के बाहर जमा भीड़।