पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Medical Department Became Alert About Corona Emphasis On Prevention More Than Treatment

कोरोना को लेकर सतर्क हुआ चिकित्सा विभाग, उपचार से ज्यादा बचाव पर जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश चंद मीणा ने कहा कि हमें सतर्क रहना है हमें उपचार से ज्यादा बचाव की ओर ज्यादा ध्यान देना है। सीएमएचओ डा.दिनेश चंद मीणा ने यह बात प्रशिक्षण शिविर के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आमजन को कोरोना से भयभीत न होने से रोकने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। दक्ष प्रशिक्षक चिकित्सक की कोरोना जागरूकता में अहम जिम्मेदारी है डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डाॅ. ओपी बैरवा सहित डाॅ.लखनलाल व डाॅ.आशीष ने पीपीटी के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस की उत्पत्ति, पहचान, लक्षण व बचाव स्थितियों का से प्रशिक्षण प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि कोरोना के वायरस का संक्रमण स्वच्छता रखकर रोका जा सकता है। जिसमें हाथों की सफाई एवं हाथों को चेहरे न छुएं जाना शामिल है। संक्रमण का खतरा विदेश से आने वाले एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बढ़ जाता है लेकिन प्रत्येक खांसी, जुकाम, बुखार के सामान्य मरीज को कोरोना वायरस नहीं हो सकता। इसके लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे ही दिखते लेकिन इसमें नाक का बहना कम होता है और यह सिर्फ कोरोना वायरस ग्रसित के संपर्क में आने से ही होता है। Fसकी जांच के लिए एसएमएस जयपुर सहित जोधपुर को जांच केन्द्र स्थापित किया है, इस दौरान डिप्टी सीमएचओ(पक) डाॅ.सतीश चंद मीना, आरसीएचओ डाॅ.जयंतीलाल मीना, डीपीएम आशुतोष पांडेय, एसआई मोहम्मद हिसार आईईसी समन्वयक लखनसिंह लोधा, एमटीसीपी डीसी मुकेश बंसल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...