पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sapotara News Rajasthan News Memorandum Given To Sdm For Removal Of Fuel Allowance At Sapotra

सपोटरा में ईंधन भट्‌टी हटवाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड मुख्यालय के दुकानदारों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को समाजसेवी देवीलाल सोनी व पुरुषोत्तम बजाज के नेतृत्व में उपजिला कलेक्टर अंशुल कुमार सिंह से मिला तथा कस्बे में मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से संचालित ईंधन भटि्टयों को बंद कराने की गुहार की गई।

दुकानदार मदनमोहन गुप्ता,मनीष अग्रवाल,रवि कुमार,रवि बजाज,रोहित बजाज,संतोष सोनी,राहुल गुप्ता,विजय शर्मा,रमेश माली आदि ने बताया कि उपखंड मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड व न्यायालय के सामने मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा रोड़ पर भट्‌टी बनाकर सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक लकड़ी जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिसके कारण दुकानदारों व मकान मालिकों को ईंधन के धुंअे से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर ग्रीष्म ऋतु में ईंधन के धुंअे से लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिष्टमंडल ने कस्बे में ईंधन से चलाई जाने वाली भटि्टयों को अविलंब हटाने की मांग की गई। जिस पर एसडीएम ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...