- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Mohit Finished Third In State Talent Search Examination
मोहित स्टेट टेलेंट सर्च परीक्षा में तीसरे स्थान पर रहा
करौली| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित स्टेट टेलेंट सर्च परीक्षा 2019-20 में जिला मुख्यालय स्थित बाल भारती अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल के छात्र मोहित शर्मा पुत्र बलवीर शर्मा ने उक्त परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के प्रधानाचार्य विभोर शर्मा ने बताया कि छात्र मोहित की इस उपलब्धि से विद्यालय का स्टाफ सहित विद्यार्थी बहुत खुश हैं और स्कूल सहित छात्र के परिजनों में खुशी का माहौल है।
उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति भी दी जाती है। शर्मा ने बताया कि मोहित कक्षा10 में अध्ययनरत है तथा इसकी रूचि कम्पीटिशन परीक्षाओं में भी है।