- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News Murder Of 42 Year Old Man Dead Body Thrown In The Fields
42 साल के युवक की हत्या, शव खेतों में फेंका
परिवार वालों ने नहीं जताया किसी पर कोई शक...डेराबस्सी थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है और न ही किसी से रंजिश होने की बात कबूली है। बहरहाल, मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज किया है। शव का दो डॉक्टर्स का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम कराकर उसे वारिसों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चोट के ओपिनियन से मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, मृतक के फोन जब्त कर उसकी काल डीटेल निकलवाई जा रही है। मृतक अपने पीछे विधवा के अलावा एक लड़का और एक लड़की छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
गुलाबगढ़-बेहड़ा रोड के नई बन रही सनव्यू कालोनी में वीरवार शाम एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसका शव एक निर्माणाधीन मकान की चौखाट के ऊपर ग्रिल से बंधी एक नाइलोन की रस्मी के फंदा लटका मिला। मृतक की शिनाख्त राजस्थान मूल के 40 वर्षीय कैलाश चौहान पुत्र ओमप्रकाश के तौर पर हुई है जो इस कालोनी में सड़क बनाने का ठेकेदार था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी मुताबिक कैलाश चौहान मूलरूप से गांव दयावरी जिला नागौर, राजस्थान का रहने वाला था जो फिलहाल सरदारपुरा काॅलोनी, लालडू में खुद के मकान में रहता था। उसका शव देर शाम उसके मुंशी ने लटका देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव उतारा और डेराबस्सी सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं लगी है, न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। इस बीच कैलाश पिता ओमप्रकाश ने बताया कि कैलाश की मौत के पीछे उन्हें किसी पर न कोई शक है, न ही कोई कानूनी कार्रवाई करानी है। वह अपने बेटे की कुछ साल पहले हुई मौत को लेकर कई बार डिप्रेशन में आ जाता था। फिर भी उनका बयान दर्ज कर पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।
ठेकेदार ने लगाया फंदा कारण का नहीं लगा पता
सिटी रिपोर्टर | डेराबस्सी
डेराबस्सी में टेलर का काम करने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका रक्तरंजित शव शुक्रवार सुबह नजदीक ही खेतों में पड़ा मिला। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान थे। मामला कत्ल से
जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिलहाल सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है।
जानकारी मुताबिक जसविंदर सैनी पुत्र सुखदेव सैनी बरवाला मार्ग पर टेलर की दुकान करता था। मृतक के पिता सुखदेव सैनी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जसविंदर सैनी को रात करीब 8:00 बजे किसी का फोन आया और वह यह कहकर घर से निकल गया कि जल्द ही वापस आएगा। जब देर रात तक जसविंदर वापस नहीं आया तो घरवालों ने जसविंदर को कई फोन किए लेकिन जसविंदर ने फोन नहीं उठाया। पारिवारिक सदस्यों ने रात को बारिश के दौरान ही जसविंदर को ढूंढने की कोशिश की और
आस पड़ोस में भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह घरवालों को सूचना मिली कि ट्रक यूनियन के पास ही खेतों में एक शव बरामद हुआ है। वह मौके पर गए और जसविंदर के शव को देखकर स्तब्ध रह गए। उसके माथे पर चोट के निशान थे जो किसी तेजधार हथियार के मालूम पड़ रहे थे। पास ही उसका सेलफोन और मोटरसाइकिल भी खड़ा था, जिसकी चाबी बीच में लगी हुई थी।