- Hindi News
- National
- Sapotara News Rajasthan News Nath Samaj39s Tomb Illegally Occupied And Constructed
नाथ समाज की समाधियों पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया
ग्राम पंचायत नारौली डांग में उपखंड प्रशासन की उदासीनता से एक दर्जन लोगों द्वारा जोगी नाथ समाज की सदियाें पुरानी समाधि स्थल को समाज के प्रभावशाली लोगों द्वारा खुर्द-बुर्द कर अतिक्रमण करने के साथ अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है।
ग्रामीण प्रेमराज,राजूलाल,रामफूल,धूड्या,टीकाराम योगी आदि ने बताया कि कस्बे के आबादी क्षेत्र खसरा नं. 1386 में जोगी (नाथ) समाज की आस्था व धार्मिक भावनाओं की प्रतीक समाधिस्थल स्थित है। जिस पर आरोपी जगदीश,शिवचरण पुत्र घूड्या,संतोष पुत्र प्रभू,विष्णु व प्रेमराज पुत्र संतोष,बलराम व राजेश पुत्र अर्जुन,लवकुश पुत्र जगदीश,छोटी प|ी घूड्या,मथुरा प|ी संतोष,चेमली प|ी अर्जुन,बादाम प|ी जगदीश,लाली प|ी शिवचरण,फोरंती प|ी बलराम तथा सुनीता प|ी प्रेमराम जोगी ने समाधिस्थल को अपवित्र कर गैर कानूनी ढंग से कब्जा करने के साथ पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया। दूसरी ओर 28 फिट के आम रास्ते पर भी अतिक्रमण कर मकान आदि का निर्माण शुरू कर दिया गया। इधर,समाधिओं की ओर ही अतिक्रमणकारियों द्वारा मकानों का गेट निकालकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया। उन्होने आरोप लगाया कि अतिक्रमियों द्वारा समाधियां के ऊपर गोबर के ऊपले थापने के साथ ईंधन आदि ड़ालकर कब्जा कर लिया गया तथा दर्जनों समाधियों को ध्वस्त कर चारदीवारी का निर्माण भी कर लिया गया। जिसका उलाहना देने पर अतिक्रमणकारी झगड़े-फसाद पर आमादा हो रहे हैं।
निर्माण्ण नहीं करने से आक्रोश
कस्बे में 11 अक्टूबर 1995 को कुछ लोगों द्वारा नाथ समाज की समाधियों से छेड़छाड़ करने के साथ कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिसकी शिकायत करने पर तत्कालीन तहसीलदार द्वारा 10 अगस्त 1996 को ग्राम पंचायत को समाधिस्थल पर आवासीय व व्यावसायिक पट्टा नही देने के साथ किसी भी निर्माण की स्वीकृति नही देने का आदेश जारी किया था। लेकिन अतिक्रमणकारी जगदीश,संतोष,बलराम व शिवचरण ने जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।
शीघ्र कार्रवाई करेंगे
तहसीलदार विष्णु कुमार भारद्वाज ने बताया कि नारौली डांग कस्बे के जोगी समाज के समाधिस्थल पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई है। शीघ्र ही मौके पर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर बेदखल करने की कार्यवाही की जावेगी।
जोगी समाज में आक्रोश
ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2015-16 में नलकूप मय पानी की टंकी का निर्माण कराया था। लेकिन समाधिस्थल के साथ निर्मित पानी की टंकी को अतिक्रमणकारियों द्वारा ध्वस्त कर चबूतरा बना लिया गया। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत को करने पर पंचायत द्वारा समाधिस्थल के चारों ओर चारदीवारी का निर्माण शुरू करने का प्रयास किया गया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों के कुनबे की महिलाओं द्वारा निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। जिसकी शिकायत कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व विकास अधिकारी को करने के बाबजूद कोई कार्यवाही नही करने से जोगी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सपोटरा| नारौली डांग में जाेगी समाज की समाधिस्थल पर किया गया अतिक्रमण।