पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balaghat News Rajasthan News Nutrition Fair Program Organized At Anganwadi Center

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित हुआ पोषण मेला कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत भंडारी की एससी बस्ती में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग की ओर से पोषण मेला का आयोजन महिला बाल विकास अधिकारी भयसिंह मीणा के नेतृत्व में हुआ। जिसमें बालघाट सेक्टर के सभी 35 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता सहायिका और सहयोगिन मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत महिला बाल विकास अधिकारी भयसिंह मीणा एवं महिला पर्यवेक्षक आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।

सीडीपीओ बीएस मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के निर्देशन में 8 मार्च से 22 मार्च तक चल रहे पोषण पखवाड़े की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलें तथा बाल विकास विभाग की ओर से धात्री गर्भवती महिला एवं 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों व 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बालकों को दी जाने वाली पोषाहार या अन्य विभाग से मिलने वाली सभी योजनाओं से लाभान्वित करें साथ ही स्वयं सहायता समूह की ओर आंगनबाड़ी केंद्र पर दिए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता की नियमित जांच कर उसकी रिपोर्ट जरिए महिला पर्यवेक्षक सीडीपीओ कार्यालय टोडाभीम को भेजे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वेश चौहान व सुपरवाइजर शर्मा ने हरी सब्जी बेबी मिक्स के व्यंजन दूध दही आयरन टैबलेट की खुराक मौसमी सब्जी मौसमी फल आदि के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

नादौती| नादौती ग्राम पंचायत के सरकारी कार्यालयों का विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र नादौती द्वितीय में एक भी बालक नहीं मिला। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बालकों के ठहराव सुनिश्चित करने व आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, महिला एवं बालविकास कार्यालय, ब्लॉक मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...