- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News Officials Of City Council Are Failing To Make Even A Park People Are Getting Upset
पार्क तक बनाने में नाकाम हो रहे हैं नगर कांउसिल के अधिकारी, लोग हो रहे परेशान
बनूड़ में हार्ट आफ लैंड के तौर पर जानी जाती जमीनों को नगर कांउसिल के ऑॅफिसर शहर की डेवलपमेंट करवाने के नाम पर सेल कर रहे है। जिस से शहर वासियों में रोष बढ़ रहा है। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि शहर में हार्ट आफ लैंड के तौर जानी जाती इस प्रॉपर्टी को धरोहर के नजरिए से सम्मान देते है। इस प्रॉपर्टी के स्वरूप को बचाए जाने की जरूरत है। न कि सेल किए जाने की।
शहर में पार्क बनाने के लिए प्रपोजल रखी हुई है। राजोमाजरा रोड के समीप, ट्रासपोर्ट यूनियन के पास,और कालिज के पास पार्क बनाए जाने की प्रपोजल है। पुराना थाना की जमीन नगर कौंसिल के अधीन है। इस पर किसी भी डिपार्टमैंट का दावा नहीं है। इस लिए कौंसिल यहां डेवलपमेंट का काम शुरू करने पर विचार कर रही है। गुरदीप सिंह भोगल, ईओ
पुराना थाना अग्रेजों के शासनकाल से जुड़ा हुआ है। यहां 1974 तक थाना बनूड़ का कार्य होता रहा है। पुरानी ईंट से बनी इस बिल्डिंग को शुरू से ही संभाले जाने के कदम उठाए जाने चाहिए थे। लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। पुराने थाने के जो अवशेष शेष बचे है नगर कौंसिल के अधिकारी उन्हें भी मलिया मेट करना चाहते है। लोगों को यह मंजूर नहीं होगा। पुराना थाना की लैंड पर कम्यूनिटी सेंटर बनाए जाने से ज्यादा जरूरी धरोहर को बचाने के लिए कदम उठाने की होनी चाहिए। कहा जाता है कि अग्रेजों के जमाने में इस थाने में कैदियों के लिए फांसी का तख्ता भी मौजूद था। बनूड़ एक हिस्टोरिकल सीटी है। पुराना थाना उसी से जुड़ा हुआ है। -रविंदर सिंह, डॉक्यूमेंट सेंटर।
सीटी की डेवलपमेंट के लिए यदि फंड की जरूरत है तो शहर के दायरे को बढ़ाया जाना चाहिए। बडी इंडस्ट्री को
शहर में शामिल करने से फंड उपलब्ध होंगे। जिन्हें विकास कार्य पर खर्च किया जा सकता है। पुराना थाना की जमीन पर कम्यूनिटी सेंटर बनाना सही नहीं है। इस से करोड़ों रुपए का नुकसान होगा। शहर संतू मल धर्मशाला, बन्नो माता मंदिर का हाल, और अन्य वार्डों में स्थित धर्मशालाओं से लोगों का काम चल रहा है। यदि पुराना थाना की जमीन पर कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाता है तो उस की मेंटीनेंस पर लाखों की लागत खर्च आएगी। नगर कौंसिल के अधिकारियों को शहर में जो काम लटके हुए है उन पर ध्यान देना चाहिए। कालिज के पास पिछले 15 सालों के करीब से पार्क का काम बंद पड़ा है। गुरविंदर सिंह मोला, डीजे सर्विस
नगर कांउसिल के अधिकारी पुराना हास्पिटल की जमीन को सेल कर रहे है। यहां प्लांट काट कर लोगों को सेल करने की योजना है। यह सही नहीं है। शहर में एक भी पार्क नहीं है। यहां पार्क बनाए जाने की जरूरत सब से जयादा है। कुछ समय पहले शहर के बच्चों ने नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी के मिल कर शहर में पार्क बनाए जाने की मांग उठाई थी। जिस पर ईओ ने पार्क बनाने के लिए भूमि चयन करने का आश्वासन बच्चों को दिया था। लेकिन बच्चों के दिलों की तमन्ना पूरी होती नजर नहीं आ रही। हाल ही में मेन रोड पर नए बस स्टैंड के नजदीक नगर कौंसिल ने शोरूम के लिए लैंड सेल की है। उस फंड को पार्क बनाने पर यूज किया जाना चाहिए। पुराना अस्पताल की जमीन पर पार्क बनाया जाना चाहिए।
विशाल कौडा, शाप कीपर