पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todabheem News Rajasthan News One And A Half Lakh Rupees Blown From Scooty39s Badge

स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए डेढ़ लाख रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूटी की डिग्गी में रखे डेढ़ लाख रूपए शुक्रवार दोपहर चोर ने उड़ाए।

पुलिस ने बताया कि कस्बे के जिंसी का पुरा निवासी खूबीराम राशन डीलर ने एसबीआई बैंक से दोपहर डेढ़ लाख रूपए घरेलू कार्य के लिए निकालकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर अजीजपुर रोड़ पर स्थित अपने खेत पर सरसों की फसल थ्रेसर से कुट्टी करवाने चला गया और स्कूटी को सड़क किनारे रखकर चला गया। इस दौरान चोर ने स्कूटी की डिग्गी में रखे रूपए चुरा लिए।

पीड़ित ने बताया की एक अज्ञात युवक मोटरसाईकिल लेकर सरसों की तुड़ी खरीदने के बहाने से उसके साथ खेत पर पहुंच गया और सरसों की कुट्टी हो जाने के बाद उस युवक ने पीड़ित से सरसों की तुड़ी चार हजार रूपए में खरीद ली। सरसों को अपने घर लेकर आने के लिए जब पीड़ित कोई जुगाड़ एवं सरसों के कट्टों को बांधने के लिए सूतली के लिए बाजार जाने के लिए अपनी प|ी से कहा तो वह युवक अपनी मोटरसाईकिल से पीड़ित को लेकर जुगाड़ व सरसों के कट्टों को बांधने के लिए सूतली लेने के लिए कस्बे में लेकर आ गया।

इतने में ही युवक ने बहाना बनाया की मेरी तुड़ी की टाटा को मजदूर भर रहे है तो उसके साथ ही आपकी तुड़ी को भरने की मजदूरों से कहने की बात कहकर वापस पीड़ित के खेत में कार्य कर रही पीड़ित की प|ी के पास पहुंच गया और उससे कहा की बाबा ने स्कूटी की डिग्गी में रखे कोई आवश्क कागजात मंगवाए है। जिस पर पीड़ित की प|ी से डिग्गी की चाबी लेकर उसमे रखे डेढ़ लाख रुपए को लेकर चम्पत हो गया। पीड़ित ने युवक का काफी इंतजार किया। लेकिन वह नहीं आया। इस पर वह अपने खेत पर पहुंचा तो उसकी प|ी ने बताया की आपके साथ आया वह युवक स्कूटी की डिग्गी से कुछ कागजात लेकर आपके पास गया था।

पीड़ित खूबीराम
खबरें और भी हैं...