- Hindi News
- National
- Nadouti News Rajasthan News Online Registration To Sell Crops At Support Price From 18
समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 18 से
ढहरिया| क्रय विक्रय सहकारी समित की ओर से समर्थन मूल्य पर सरसो, चना व गेहूं के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन कार्य 18 मार्च शुरु होगा। 1 अप्रेल से खरीद केन्द्रों पर तुलाई कार्य शुरु होगा। इससे किसान अपनी फसलों को उचित दाम पर सरकार को बेच सकेंगे। हिंडौन सिटी व नादौती क्रय विक्रय सहकारी समिति के मैनेजर कैलाश चन्द मीना ने बताया कि सर्मथन मूल्य पर अपनी फसल को बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरु होगा। नादौती खरीद केन्द्र पर 1 अप्रेल तुलाई कार्य शुरु हो जावेगा। किसानों को ई मित्र केन्द्रों के माध्यम से अपना ऑन लाइन पंजीयन करवाना होगा। किसानों को जन आधार, बैंक पास बुक तथा गिरदावरी व जमाबंदी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए साथ ले जानी होगी। साथ ही हल्का पटवारी से पी 35 फार्म पर गिरदावरी रिपोर्ट अपलोड करवाकर खरीद केन्द्र पर लानी होगी। साथ ही ऑनलाइन पंजीयन की प्रति भी खरीद केन्द्र पर लानी होगी। किसान को ऑन लाइन पंजीयन के लिए बॉयोमेट्रिक सत्यापन जरुरी है। इसके लिए किसान को स्वंय पंजीयन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।