पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todabheem News Rajasthan News Outrage Over Not Announcing Help To Farmers Affected By Hailstorm

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मदद की घोषणा नहीं करने से आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फसल खराबे सहित कई मुद्दों पर चर्चा की, मांगपत्र भी सौंपा


करौली| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की टेक्नोलॉजी एंड डाटा सेल के नेशनल कॉर्डिनेटर विशाल मीना ने गुरुवार को जयपुर में डिप्टी सीएम सचिन पायलट से खास मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतविधियों की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश में भारी वर्षा व ओलावृष्टि से हुए नुकसान से भी अवगत कराया। इस पर पायलट ने प्रदेश में फसल खराबे को लेकर शीघ्र ही गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही। कांग्रेस नेता विशाल मीना ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए शीघ्र सर्वे पूरा कराने और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण कराते हुए अपना मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि पायलट ने मांगपत्र के बिंदुओं पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

टोडाभीम ग्रामीण| क्षेत्र में गत दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में कटी व खड़ी सरसों और पककर तैयार हुई गेहूं की फसल में हुए नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए एक सप्ताह के बाद भी सरकार की ओर से किसी राहत पैकेज की घोषणा नहीं करने से नाराज है क्षेत्रीय विधायक पृथ्वीराज मीणा।

उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए कहा की मंत्री राजा हो गए,जनता की तो क्या ये विधायकों की भी नहीं सुनते तथा प्रदेश के मंत्री अपने आप में राजा बन गए हैं। विधायकों की भी नहीं सुनते मेरे विधानसभा क्षेत्र में गत दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अभी तक राहत पैकेज के नाम पर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई संदेश नहीं दिया गया है।

जबकि क्षेत्र में किसानों की सरसों व गेहूं की 80 से 90 फीसदी फसले ओलावृष्टि से तबाह हो गई है। हाल ही में मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के विधायक पृथ्वीराज ने राज्य सरकार और उसके मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कि वे राजा हो गए है। मीना ने विधानसभा के बाहर मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान के मंत्री राजा बन गए हैं और विधायकों की ही सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों पर लगाम लगानी चाहिए और जल्द ही ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए साथ ही किसानों के बिजली के बिलमाफ करने सहित किसानों के बैंकों के कर्ज माफ करने चाहिए।

मीणा ने कहा कि ओलावृष्टि से उनके क्षेत्र सहित प्रदेश में कई जगह फसलें 100 फीसदी खराब हो गई हैं। लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी तक ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए किसी भी तरह के पैकेज की घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि मीणा को उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नजदीकी माना जाता है। टोडाभीम विधायक पूर्व में भी वे मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार पर बयानबाजी कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं...