पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karauli News Rajasthan News Pisces Malamas From Today Onwards There Will Not Be Manglik Work For One Month

मीन मलमास आज से, एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के आठ दिन के होलाष्टक के बाद 14 मार्च से फिर मांगलिक कार्यों पर रोक लगेगी। क्योंकि भगवान सूर्य के गुरु वृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। इससे मीन मलमास लग जाएगा। इसके कारण एक माह के लिए शहनाइयों की गूंज थम जाएगी। राज्याचार्य पंडित प्रकाश चंद जती ने बताया कि सूर्य भगवान पूरे साल में सभी 12 राशियों में भ्रमण करते हैं। वह एक राशि में लगभग एक माह रहते हैं। देवगुरू वृहस्पति की राशि धनु व मीन राशि में आने पर खरमास या मल मास शुरू हो जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दौरान भगवान सूर्यदेव के रथ की गति कम हो जाती है। मलीन हो जाते हैं। इन महिनों में शुभ कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं।

खर या मल मास में यह न करें

राज्याचार्य पंडित प्रकाश चंद जती ने बताया कि खर या मल मास में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य,विवाह,मंुडन,आदि संस्कार,भवन निर्माण की शुरूआत,संपत्ति खरीदना,छोटा बड़ा नया व्यापार शुरू करना आदि नहीं करने चाहिए। इस साल चातुर्मास करीब पांच माह का होगा। चातुर्मास के दौरान ही पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) आएगा। इससे चातुर्मास 118 दिन की बजाए 138 दिन का रहेगा। दो अश्विन माह होंगे। पुरुषोत्तम मास 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक रहेगा।

किस माह में कितने होंगे विवाह मुहूर्त

अप्रैल में 6 दिन : 16, 17, 20, 25, 26 व 27 अप्रैल। मई में 15 दिन : 1, 2, 4, 5, 6, 10, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 23, 24 व 29 मई। जून में 8 दिन : 13 से 16 जून तक, 27 से 30 जून। नवंबर में 3 दिन : 25, 26 व 30 नवंबर। दिसंबर 5 दिन : 1, 7, 9, 10, 11 दिसंबर।

13 अप्रैल से शुरू होगें शुरू कार्य

उन्होंने बताया कि 14 मार्च से 13 अप्रैल तक भगवान सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से मीन मलमास रहेगा। इस दौरान शादी-ब्याह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। वहीं इस समय में लोगों को सांसारिक कार्यों से मुक्त होकर आध्यात्मिक साधना करनी चाहिए। 13 अप्रैल को रात 8.21 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो कि उच्च राशि है। इसके साथ ही विवाह एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। इसके बाद एक जुलाई से देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी को देव उठेंगे। इस दौरान करीब पांच माह तक फिर मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। देवउठनी एकादशी से शहनाइयां बजनी शुरू होंगे। साल के अंत में 15 दिसंबर से धनु मलमास लग जाएगा।

खबरें और भी हैं...