पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लक्खी मेले की तैयारियों का लिया जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैलादेवी| शनिवार को कलेक्टर डॉ. एम एल यादव ने कस्बे में लगने वाले विशाल चैत्र लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर आकस्मिक निरीक्षण कर डीवाईएसपी ऑफिस के पास चल रहे नाली निर्माण कार्य को मेले से पूर्व कराने और कचरा निस्तारण रोडवेज बस स्टैंड समतलीकरण कार्य का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व करणपुर से आते समय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निभैरा ,खिजूरा का अवलोकन कर बिन बताए अनुपस्थित अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कैलादेवी मेले को देखते हुए कल्याणी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह चारण, उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह परमार, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, विकास अधिकारी नीरज शर्मा, डीवाईएसपी राज कवंर, थानाधिकारी रेखा मीणा व हल्का पटवारी आदि उपस्थित थे।

करणपुर| कलेक्टर मोहन लाल यादव ने अस्पताल,आयुर्वेद औषधालय व समाज कल्याण छात्रावास सहित कई सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजो से पूछताछ की और डॉक्टर राधामोहन मीना से दवाई स्टोर रूम,ओपीडी,लेबर रूम के बारे मे जानकारी लेकर जायजा लिया। वहीं आर्युवेद औषधालय में कम्पाउडर अशोक गौतम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर जांच की।
खबरें और भी हैं...