पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरगमां में शोभायात्रा, सजीव झांकियां ने मोहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरगमां/हिंडौन ग्रामीण| गांव बरगमां में हर वर्ष की भांति शुक्रवार को पोखर वाले हनुमानजी का मेला भरा। मेले में दर्शनों को काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में कई सजीव झांकियां निकाली गई। झांकियां को देखने के लिए महिलाएं एवं बच्चे छतों पर जमा हो गए। मेले के उपलक्ष्य में बालाजी की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया।

मंदिर के महंत शिवचरण,लक्ष्मी नारायण, शान्ति स्वरूप, यश चतुर्वेदी ने बताया कि राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा पोखर वाले हनुमान मंदिर पर पहुंची। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में शिव पार्वती, साईबाबा, राधा-कृष्ण, हनुमान, महाराणा प्रताप सहित कई भगवानों की सजीव झांकियां सजाई गई थी। ग्रामीण नाचते गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर लगाई गई अस्थायी दुकानों से महिलाओं एवं बच्चों ने खरीदारी की। इस अवसर पर ठडडा गायन का आयोजन किया गया। जिन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख शांति की कामना की।

पटोंदा| समीप के गांव कजानीपुर में भरने वाला हनुमानजी का मेला 20 मार्च को भरेगा। आयोजन समिति पदाधिकारियों ने ने बताया कि मेले के उपलक्ष्य में रात को नौटंकी का आयोजन किया जाएगा।

जिकड़ी गायन सुनने उमड़े ग्रामीण

ढिंढोरा| गांव खिजूरी में जिकड़ी गायन कार्यक्रम हुआ। जिसमें खिजूरी सहित आसपास के गांवों के काफी ग्रामीण गायन सुनने के लिए मौजूद हुए। जिकड़ी गायन में भरतपुर, हाथरस, मथुरा, आगरा के गायक भूपेन्द्र शर्मा, उदय सिंह, विष्णु शर्मा, जगदीश सिंह, पूजा डागुर, अनीता गुर्जर आदि ने जिकड़ी गायन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। जिकड़ी गायन के समापन पर कलाकारों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बरगमा| हनुमान मेले के सजी सजीव झांकी।
खबरें और भी हैं...