- Hindi News
- National
- Kariri News Rajasthan News Railway Underbridge Construction Became A Headache For The People
रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य लोगों के लिए बना सिरदर्द
ब्रिज के निर्माण कार्यों ने वाहन चालकों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी
मोरिंडा | मोरिंडा में रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन इस ब्रिज के निर्माण कार्यों ने वाहन चालकों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। जिसके लिए यह निर्माण कार्य एरिया के लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है और वाहन चालकों को इसके कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए एरिया निवासियों ने बताया कि इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही मोरिंडा शहर में एंट्री के तकरीबन सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मोरिंडा-चुन्नी रोड से से बने अंडरब्रिज का रास्ता भी वो भी लगभग बंद ही पड़ा है। जिससे की वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीने पानी की पाइपें तोड़ी, आया पेयजल संकट: एरिया निवासियों ने बताया कि मोरिंडा रेलवे अंडरब्रिज बनाने वाली कंपनी की ओर से शहीद भगत सिंह कॉलोनी में पीने वाले पानी की पाइपलाइन को भी तोड़ दिया है। लेकिन इसको लेकर ना तो वाटर एंड सेनिटेशन और ना ही नगर कांउसिल मोरिंडा की ओर से पहले को हल सोचा गया। इसके अलावा अब जब पीने के पानी की पाइपें टूटने से पेयजल की सप्लाई बंद हो गई है तो रेलवे काॅलाेनी फतेह नगर, सुरजीत काॅलाेनी और शहीद भगत सिंह काॅलाेनी में रहने वाले लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है और यहां के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अब वाटर एंड सेनिटेशन तथा नगर काउंसिल मोरिंडा की ओर से इसके लिए जिम्मेवारी एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दी है।
घरों के सामने खड़ा हुआ गंदा सीवरेज का पानी: इन काॅलाेनी के लोगों को जहां पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं सीवरेज के पाइप लाइन भी टूटने के कारण सारा सीवरेज का पानी गलियों में फैल गया है। जिसके चलते लोगों को गंदे सीवरेज के पानी से ही होकर गुजरना पड़ता है। एरिया निवासियों की ओर से इसको लेकर एसडीएम मोरिंडा से भी शिकायत की गई है और उन्हें लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई है।