पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणवीर-सारा देंगे डांसिंग स्टार्स को श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में इन दिनों अ‌वॉर्ड फेस्टिवल्स का मौसम है। इसकी अगली कड़ी जी सिने अवॉर्ड्स है। पिछले महीने आसाम में फिल्मफेयर आयोजित हुआ था। वहां रणवीर सिंह ने जादुई संगीतकार आरडी बर्मन को ट्रिब्यूट देते हुए उनके गानों पर परफॉर्मेंस दी थी। अब जी सिने अवॉर्ड्स के लिए वे साठ से अस्सी के दशक के डांसिंग स्टार्स को ट्रिब्यूट देने वाले हैं। समारोह से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने इसकी जानकारी खास तौर पर दैनिक भास्कर से शेयर की है। रणवीर खासतौर पर शम्मी कपूर के गानों को ट्रिब्यूट देने वाले हैं। इस बार उनकी जोड़ीदार ‘सिम्बा’ गर्ल सारा अली खान रहेंगी।
खबरें और भी हैं...