पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahu Ibrahim News Rajasthan News Ravi Solanki Raised 100 Kg And Sanju Lifted 80 Kg

रवि सोलंकी ने 100 किलो और संजू ने उठाई 80 किलो की नाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महूइब्राहिमपुर(हिंडौन सिटी)| होली के उपलक्ष्य में गांव में नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का रोमांच इस कदर रहा कि महूइब्राहिमपुर के अलावा आसपास के गांवों के काफी लोग नाल प्रतियोगिता में पहलवानों की जोर आजमाइश देखने के लिए मौजूद हुए। प्रतियोगिता में रवि सोलंकी ने 100 किलो की नाल उठाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। इसी तरह संजू कुमार ने 80 किलो की नाल उठाई। मंच संचालन शिव सिंह सोलंकी व गजानंद सोलंकी ने किया। महूदलालपुर, महूखास व महूइब्राहिमपुर के पंच-पटेलों की ओर से विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...