- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Sachin And Bachu Dangal Kesari By Lifting 105 Kg
105 किलो की नाल उठाकर सचिन व बच्चू दंगल केसरी
12 गांव गुर्जर अथाई करौली की ओर से मेले दरवाजे बाहर भाई दौज के दिन होने वाली नाल उठाओं प्रतियोगिता के तहत बुधवार को नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के कई जिलों सहित आस-पास के विभिन्न राज्यों के प्रतियोगियों ने भी भाग लिया। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में पहलवानों ने 62 किलों की नाल को 51 पहलवानों ने उठाया। इसी प्रकार 76 किलो की नाल को 20 पहलवानों ने उठाया। इसी प्रकार 93,किलो और 97 की नाल को कई पहलवानों ने उठाया। उन्होंने बताया कि 105 किलो की नाल को सचिन गुर्जर खूबपुरा व बच्चू गुर्जर खंडार ने उठाया। इसके बाद पहलवानों को कमेटी की ओर से 31 – 31 सो रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेम सिंह गुर्जर,बाबू जी,शिम्भू गुर्जर,गुलाब बुर्जर,दशरथ गुर्जर व दंगल रैफरी भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।
करणपुर. कस्बे में ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें में दूर - दूर से आए पहलवानों ने अपने - अपने दाव पेच दिखाए। मध्यप्रदेश (अटार) के विशाल जादौन व आशाकी के महाराज सिंह गुर्जर पहलवानों के बीच 7 मिनट की आखिरी कुश्ती 5100 रुपए की रही। जिसमें विशाल जादौन विजेता रहे। वहीं स्पेशल कुश्ती डाबर निवासी सत्यनारायण राठौर व अरौरा के रामरेश मीना के बीच 3100 रुपए की हुई। जिसमें सत्यनारायण राठौर विजयी रहे। कुश्ती दंगल देखने के लिए चारो ओर से भीड़ खचाखच जमा हो गई। वहीं कुश्ती दंगल से पहले नाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गोविंदपुरा के गोलू बैरवा ने 90 किलो की नाल उठाकर नाल केसरी विजेता रहे। विजेताओं को सरपंच प्रतिनिधि केवल बैरवा की ओर से सम्मानित किया गया।
गुरदह में कुश्ती दंगल आज
करौली| ग्राम पंचायत गुरदह में गुरुवार को दोपहर 1 से सायं 6 बजे तक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के नामी पहलवान भाग लेंगे। यह जानकारी ग्रामवासियों की ओर से सरपंच रामसहाय मीना ने दी।
करौली| नाल प्रतियोगता में नाल उठाता पहलवान।