- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Sapotra Received Gifts On The Initiative Of Food Minister
खाद्य मंत्री की पहल पर सपोटरा को मिली सौगातें
सपोटरा|खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद मीणा को पहल पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में वित्त व विनियोग विधेयक पर उत्तर के दौरान बजट वर्ष 2020-21 में विधानसभा क्षेत्र सपोटरा को चार सौगात मिलने पर कांग्रेसियों व ग्रामीणों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया है।
राज्य सरकार ने सपोटरा में नवीन कृषि उपज गौण मंडी की स्थापना,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सपोटरा व मंडरायल में 30 बैड़ से 50 बैड़ का अस्पताल क्रमोन्नत करने तथा सपोटरा में आगामी वर्ष में नगरपालिका का गठन करने की सौगात दी है। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर द्वारा 18 फरवरी को सरकार के बजट में सपोटरा क्षेत्र को मिलने वाली संभावित सौगात में कृषि उपज मंडी व 50 बैड़ की सपोटरा सीएचसी मिलने से अवगत कराने के साथ 20 फरवरी को करौली-हिंडौन भास्कर में कृषि उपज मंडी नही होने से किसानों की समस्या से अवगत कराया था। जिस पर खाद्य मंत्री ने जनता का दर्द समझते हुए मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख मांगों से अवगत कराया गया। राज्य सरकार द्वारा तीन सौगात के साथ सपोटरा में आगामी वर्ष में नगरपालिका की स्थापना की घोषणा कर अकल्पनीय सौगात देकर क्षेत्र की जनता को उम्मीद से ज्यादा चौंका दिया। जिस पर शनिवार को जिला कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा,छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा व युकां के विधानसभा अध्यक्ष मनकेश कानापुरा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण नारायणपुर टटवाड़ा मोड़ पर एकत्र हो गए तथा सपोटरा को नगरपालिका का दर्जा दिलाने,कृषि उपज गौण मंड़ी खाेलने तथा अस्पताल को क्रमोन्नत करने पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की गई। तत्पश्चात मिठाईयां खिलाकर एक-दूसरे बधाई दी गई। इधर,ग्रामीणों,व्यापारियों व किसानों ने सपोटरा को अकल्पनीय सौगात दिलाने पर खाद्य मंत्री रमेश मीणा का आभार प्रकट किया है।
इस दौरान पुष्पेन्द्र ठेकेदार,रिषी शर्मा निभैरा, साजन शर्मा,ओमी खावदा, विजय र|ापुरा, हुकम मीणा,मनराज, रोहिताश कांवटी, राजेश ड़ाबिर, हेमसिंह गोरेहार, भंवर मीणा, सौरभ, अभिषेक मीणा आदि उपस्थित थे।
सपोटरा| कृषि उपज मंडी व 50 बैड़ का अस्पताल की सौगात मिलने पर आतिशबाजी।