स्कूटर सवार महिला जख्मी, केस दर्ज
जीरकपुर-पंचकूला रोड पर आरओबी के ऊपर हुए सड़क हादसे में एक एक्टिवा सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने हादसे की आरोपी कार चालक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मीना निवासी मकान नंबर 94 दफरपुर (डेराबस्सी) ने बताया कि वह पंचकूला में नौकरी करती है। 10 मार्च को जब वह अपने एक्टिवा स्कूटर से अपने काम पर जा रही थी तो आरओबी के ऊपर उससे आगे चल रही कार चालक महिला ने अचानक कार के ब्रेक लगा दिए। इसके चलते उसका स्कूटर कार से टकरा गया। हादसे में उसका पैर और दोनों हाथ टूट गए। उसे इलाज के लिए पंचकूला के सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया।