- Hindi News
- National
- Karauli News Rajasthan News Shah Rukh And Hukam Wrestler Lost Par In Last Wrestling
आखरी कुश्ती में शाहरुख व हुकम पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी
भाई दूज के अवसर पर कस्बे के उप तहसील कार्यालय परिसर में ग्राम पंचायत की ओर से कुश्ती और नाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज के पहलवानों ने दांव पेच के साथ दमखम दिखाया। आखिरी कुश्ती करौली के शाहरुख और पलवल के हुक्म पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
दंगल का शुभारंभ सरपंच ने फीता काटकर एवं दो 5 वर्ष के बच्चों के बीच 5 मिनट की कुश्ती कराकर शुभारंभ किया। विजेता एवं उपविजेता बाल पहलवानों को 101 रुपए एवं लड्डू देकर पुरस्कृत किया। दंगल में करौली सहित गंगापुर, सवाईमाधोपुर लालसोट, दौसा, सपोटरा, कैलादेवी सहित अलवर, हरियाणा, पानीपत, भरतपुर के पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। आखरी कुश्ती करौली के शाहरुख खान और पलवल के हुकम पहलवान के बीच 3100 रुपए की हुई। आखिरी कुश्ती 15 मिनट तक चली जो बराबरी पर छुट्टी। नाल प्रतियोगिता में 70 किलो वजन की नाल पर कई नाल पहलवानों ने जोर आजमाया जिसमें कस्बे के राम अवतार जाट प्रथम एवं लाखन मीना मंडावरा द्वितीय रहे। दंगल में 120 पहलवानों के बीच 60 कुश्तियां हुई। महिला पहलवानों ने दंगल में दमखम दिखाया।
मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट परिणाम पर गोल्ड मेडल से सम्मान
नांगललाट| नांगललाट निवासी छात्र को हाईकोर्ट के न्यायधीश गोवर्धन बाददार ने दामोदर मीणा पुत्र हरदयाल मीणा को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी के एनवायरमेंट इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन में उत्कृष्ट परिणाम के लिए गोल्ड मेडल एवं उपाधि से सम्मानित किया है। समारोह में कृषि वैज्ञानिक एवं पदमश्री से सम्मानित सूडाराम वर्मा एवं नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित बाड़मेर की रूमा देवी, मनोज सोनी, राजीव महर्षि, विभूति शर्मा व पीएफ कमिश्नर अजय मेहरा शामिल रहे।