पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahu Ibrahim News Rajasthan News Shock Of Reverence In Hanuman Fair Of Mahuibrahimpur

महूइब्राहिमपुर के हनुमान मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग पंचमी के अवसर पर शनिवार को वीर हनुमान का मेला आयोजित हुआ। इसमें दूर-दराज के गांवों से हजारों ग्रामीण शामिल हुए। मेले में शोभायात्रा के दौरान निकाली गई झांकियों को देखने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पडा। लोगों ने महूखास के राधारमण मंदिर एवं महूइब्राहिमपुर के सीताराम मंदिर पहुंचकर वीर हनुमान की प्रतिमाओं के दर्शन किए और मत्था टेककर मनौतियां मांगी। मेले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

वीर हनुमान के वार्षिक मेले के अवसर पर महूइब्राहिमपुर के सीताराम मंदिर से दोपहर बाद भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो एक किलोमीटर की यात्रा पूरी कर महूखास के राधारमण मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में वीर हनुमान के साथ राम दरबार, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, ढोला मारू, हनुमान सेना आदि सहित करीब 30 से ज्यादा झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में लक्ष्मी, गणेश, शिव, पार्वती, लव-कुश, कमांडो फोर्स मिलिट्री आदि विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई। मेले की शुरुआत सीतारामजी मंदिर से होकर मार्केट में कटरा बाजार, सुहागन बाजार, त्रिपोलिया बाजार होते हुए महू खास राजारामजी मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा देखने के लिए मार्ग के मकानों और दुकानों की छतों पर हजारों महिला-पुरूष काफी पहले ही एकत्रित हो गए।

रंग बिरंगे परिधानों को पहनकर शामिल हुई महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की और गोल गप्पे तथा कुल्फी का खूब आनंद लिया। मेले में शामिल लोगों ने वीर हनुमान के मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और प्रसादी चढ़ाई। भक्तों की ओर से सवामनी का प्रसाद भी वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मेले के अवसर पर हजारों लोग मंदिर में उपस्थित हुए और भगवान की प्रतिमाओं के दर्शन किए।

मेले की समाप्ति के बाद रात्रि में नौटंकी का आयोजन हुआ। नौटंकी को देखने के लिए दूरदराज गांवों से काफी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए और नौटंकी का आनंद लिया। महू के लक्खी मेले को करौली जिले का सुप्रसिद्ध मेला माना जाता है, इस मेले को देखने के लिए लोगों में जोश उमंग और उत्साह भरा रहता है । महू के मेले की रौनकता होली से ही प्रारंभ हो जाती है और मंदिर कमेटी द्वारा मेले की व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाता है। राधारमण जी मंदिर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा सजी हुई झांकियों एवं मेले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं एवं मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।

घरों में बने पकवान, रिश्तेदारों
की हुई मेहमान नवाजी


सुबह से ही लोगों का मेले में आना शुरू हो गया। देर रात तक लोग मेले का आनंद लेते रहे। वार्षिक मेले के अवसर पर सभी घरों में पकवान बनाए गए और खूब मेहमान नवाजी की गई। कस्बे के लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मेले में आमंत्रित किया। इसके चलते सभी घरों में मेहमानों की भीड़ रही।

छप्पनभोग व फूलबंगला झांकी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

हिंडौन सिटी| शहर के मुख्य डाकघर के समीप पाताली हनुमान में शनिवार को छप्पन भोग और फूल बंगला झांकी सजाई गई। जिनके दर्शनों को देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ रही । इस अवसर पर पाताली हनुमान मन्दिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी। सभी भक्तों की ओर से आयोजित छप्पनभोग एवं फूलबंगला झांकी के दर्शनों को दोपहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया, जो कि देर रात तक रहा।

महूइब्राहिमपुर| मेले में निकाली शोभायात्रा।

महूइब्राहिमपुर| हनुमान मेले में निकाली गई शोभायात्रा में सजी झांकी।
खबरें और भी हैं...