छह माह का बकाया वेतन नहीं मिला, करेंगे आंदोलन
करौली|नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने छह माह का बकाया वेतन नहीं मिलने पर सात दिन बाद आंदोलन करने की प्रशासन को चेतावनी दी है। दरअसल, सफाइर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ग्यारसीलाल के नेतृत्व ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन व वर्दी का दो प्रतिशत एरियर दिलाने की गुहार लगाई।अध्यक्ष ग्यारसीलाल ने बताया कि नगर परिषद करौली में सफाई कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जाता है। पूर्व में आंदोलन के बाद कलेक्टर एवं विधायक ने ठेका कर्मचारियों को भी आश्वासन दिया कि सफाई कर्मचारियों का वेतन 10 से 15 दिनों में दिला दिया जाएगा, मगर दिवाली से लेकर होली तक के सभी बड़े त्योहारों का वेतन भी नहीं दिया गया है।